
R Ashwin, ICC World Cup 2023: तहलका मचाने का तैयार अश्विन, जानिए किन खूबियों के कारण मिली वर्ल्ड कप में एंट्री
AajTak
स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में एंट्री हो गई है. अश्विन पहला प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए टीम के साथ गुवाहाटी भी पहुंच गए हैं. मगर अब फैन्स के मन में यह सवाल भी है कि आखिर अश्विन में ऐसा क्या खूबी है, जिसके कारण वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल को नजरअंदाज कर उन्हें ही मौका दिया गया?
R Ashwin, ICC World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बिगुल जल्द ही बजने वाला है. इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम का ऐलान 5 सितंबर को ही कर दिया था. मगर बोर्ड ने गुरुवार (28 सितंबर) को एक बड़ा बदलाव कर अपनी फाइनल टीम घोषित कर दी है.
इसमें चोटिल अक्षर पटेल को बाहर किया गया. उनकी जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया गया. हालांकि फैन्स को बीसीसीआई का यह फैसला पसंद आया है, लेकिन समझने वाली बात यह भी है कि क्या अक्षर चोटिल नहीं होते, तो अश्विन को मौका मिलता?
साथ ही अश्विन में ऐसा क्या खूबी है, जिसके कारण वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल को नजरअंदाज कर उन्हें ही मौका दिया गया? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब...
क्या अक्षर ठीक होते तब क्या होता?
हाल ही में भारतीय टीम ने एशिया कप खिताब अपने नाम किया था. इसी दौरान स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे. एशिया कप के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेली थी. इसके शुरुआती दो मैचों में अक्षर को बाहर रखा था. जबकि अश्विन को तीनों मैचों में मौका दिया गया था.
अक्षर को तीसरे मैच में वापसी करनी थी, लेकिन उनकी चोट ठीक नहीं हो सकी और एक बार फिर उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा. दूसरी ओर अश्विन ने दमदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सीरीज के शुरुआती दो मैच खेले, जिसमें 4 विकेट लिए थे. ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए उन्हें जगह मिल गई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









