
Quinton de Kock: 'तीनों फॉर्मेट खेलना काफी...', बिजी शेड्यूल को लेकर इस स्टार क्रिकेटर का बयान
AajTak
बेन स्टोक्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट जगत में व्यस्त शेड्यूल को एक नई बहस छिड़ गई हैं. अब साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है. डिकॉक का मानना है कि क्रिकेटर्स के तीनों फॉर्मेट में खेलना काफी कठिन होने वाला है.
बेन स्टोक्स के वनडे इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मची हुई है. कई लोगों ने स्टोक्स के इस फैसले का समर्थन किया है. वसीम अकरम ने तो सुझाव दिया है कि वनडे क्रिकेट को खत्म कर देना चाहिए. वही टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी द्विपक्षीय सीरीज की संख्या को कम करने की वकालत की है.
अब इंटरनेशनल क्रिकेट के बिजी शेड्यूल को लेकर चल रहे डिबेट में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी कूद पड़े हैं. डिकॉक का मानना है कि आने वाले दिनों में खिलाड़ियों के लिए खेल के तीनों फॉर्मेट में भाग लेना मुश्किल हो जाएगा. इस विकेटकीपर ने कहा कि क्रिकेटरों के लिए आगे बढ़ना कठिन होगा क्योंकि तीनों प्रारूपों में खेलना कठिन हो जाएगा. पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले डिकॉक ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से निर्णय लेने की जरूरत है.
इंग्लैंड-SA के बीच वनडे सीरीज ड्रॉ
डिकॉक ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 76 गेंदों में 92 रन बनाए थे. हालांकि, बारिश ने खेल बिगाड़ दिया और 27.4 ओवरों के बाद मैच को स्थगित करना पड़ा. तीसरे वनडे मैच का नतीजा नहीं निकलने के चलते इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई.
डिकॉक ने फॉक्स स्पोर्ट से कहा, 'खिलाड़ियों के लिए यह तीनों प्रारूपों में भाग लेना कठिन होना शुरू हो गया है और ऐसा लग रहा है कि कैलेंडर में कुछ ज्यादा खेल हो रहे हैं. खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से निर्णय लेने की जरूरत है और अगर उन्हें लगता है कि वे तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं तो मैं उनके लिए खुश हूं. लेकिन लोगों को निर्णय अपने हाथों में लेने की जरूरत है. मैं जहां हूं, खुश हूं.'
विश्व कप जीतना डिकॉक का सपना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









