
Putin India Visit: जिस कार में साथ बैठे मोदी-पुतिन... जानें क्या हैं उस SUV की खासियत
AajTak
Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस सालाना समिट के लिए दो दिन के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे. वे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठे और एयरपोर्ट से निकल गए.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ चुके हैं. आज शाम तकरीबन पौने 7 बजे पुतिन का प्लेन पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया. इस दौरान पुतिन के स्वागत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थें. जब पुतिन प्लेन से उतरें तो दोनों राष्ट्रअध्यक्षों ने गले लगकर बड़े ही गर्मजोशी के साथ एक दूसरे अभिवादन किया. इसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक साथ एक ही कार से रवाना हुए.
पीएम नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन इससे पहले अगस्त में चीन में आयोजित SCO समिट में एक साथ कार में बैठे थे. आज एक बार फिर दोनों राष्ट्रअध्यक्ष एक ही कार में रवाना हुए. इस बीच यह भी ख़बर आई कि, रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन का कहना है कि पीएम मोदी के एयरपोर्ट पर पुतिन से मिलने के फैसले का उन्हें अंदाजा नहीं था. रूस के राष्ट्रपति कार्यालय को इसकी जानकारी नहीं थी. व्लादिमीर पुतिन को रिसीव करने के बाद पीएम मोदी उनके साथ सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर (रजिस्ट्रेशन नंबर MH01EN5795) में रवाना हुए.
टोयोटा की ये एसयूवी अपने पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. जिस कार में दोनों वर्ल्ड लीडर्स रवाना हुए हैं वो फॉर्च्यूनर डीजल का सिग्मा वेरिएंट है. जिसकी भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत तकरीबन 38.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. ये एक 7‑सीटर मिड‑साइज़ एसयूवरी है, जिसकी लंबाई लगभग 4,795 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी और ऊँचाई 1,835 मिमी है, और इसमें 2,745 मिमी का व्हीलबेस मिलता है.
इसके इंजन की बात करें तो ये 2.8 लीटर की क्षमता के 4‑सिलेंडर, इन‑लाइन डीज़ल इंजन से लैस है, जो लगभग 201 बीएचपी की पावर और और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. ये एसयूवी 6-स्पीड गियरबॉक्स (ऑटोमैटिक या मैन्युअल) दोनों ट्रांसमिशन में आती है. लेकिन जिस एसयूवी में पुतिन को ले जाया गया है वो मैनुअल ट्रांसमिशन वाला मॉडल है.
फीचर्स की बात करें तो 18-इंच के व्हील्स पर दौड़ने वाली इस एसयूवी में इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, मल्टी-इन्फार्मेशन डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (AC), पावर विंडो, सॉफ्ट-टच व इंटीरियर फिनिशिंग जैसे सुविधाएं मिलती हैं. इसका फ्यूल टैंक 80 लीटर का है और इसमें 296 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.
सेफ्टी के लिहाज़ से भी यह एसयूवी बेहतर मानी जाती है. इसमें 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), ब्रेक असिस्ट (BA), हिल-असिस्ट, डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे सुरक्षा फीचर्स मौजूद हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









