
PSL Eyes on Unsold Players IPL Auction: दुश्मनी या मजबूरी... आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे प्लेयर्स को खरीदेंगे पाकिस्तान सुपर लीग के टीम मालिक
AajTak
IPL नीलामी में डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, आदिल राशीद, एलेक्स कैरी, केशव महाराज, शाई होप, डेरेल मिचेल, जॉनी बेयरस्टो और अकील हुसैन जैसे कई स्टार अनसोल्ड रहे थे. इन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था. मगर अब इन सभी के नामों के ड्राफ्ट के लिए PSL फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी बोर्ड के सामने पेश किया है.
PSL Eyes on Unsold Players IPL Auction: चैम्पिंयस ट्रॉफी 2025 की माथापच्ची के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए एक और बड़ा सिरदर्द सामने आया है. यह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का अगला सीजन और उसका शेड्यूल है. इन सभी कारणों के चलते पीसीबी ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने क्रिकेट जगत में उसी की किरकिरी करा दी है.
दरअसल, इसे मजबूरी ही कह सकते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जो विदेशी खिलाड़ी अनसोल्ड रहे हैं. यानी जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला अब उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी खरीदेंगी. बकायदा इसके लिए एक IPL के अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट भी बना ली गई है.
IPL और PSL सीजन का टकराव हो सकता है
दरअसल, यह सबकुछ इसलिए हो रहा है कि अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेली जानी है. जबकि इसी दौरान हर साल पीएसएल कराया जाता है. मगर अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के चलते PSL को आगे बढ़ाया जाएगा.
यानी PSL के अगले सीजन को आगे बढ़ा दिया गया है. अब पीएसएल अगले साल मार्च-अप्रैल में खेला जाएगा. इसी दौरान IPL भी होगा. ऐसे में IPL और PSL के बीच टकराव होगा. ऐसे में सभी को पता है कि विदेशी खिलाड़ी IPL को ज्यादा तरजीह देते हैं, क्योंकि यहां से उन्हें मोटा पैसा कमाने को मिलता है.
मजबूरी में IPL के अनसोल्ड प्लेयर खरीदेंगी PSL फ्रेंचाइजी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









