
PSL 2022, Shaheen Afridi: बल्ले से शाहीन शाह आफरीदी का जलवा, आखिरी ओवर में जड़े 3 छक्के, मैच पहुंचा सुपर ओवर में
AajTak
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने बल्ले से एक ओवर में 22 रन बटोरकर लाहौर को पेशावर के खिलाफ जीत के करीब लेकर गए, हालांकि वह गेंद से कोई कमाल करने में नाकाम रहे.
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में सोमवार को खेले गए पेशावर जाल्मी और लहौर कलंदर के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने गेंद की बजाय बल्ले से कमाल दिखाया. शाहीन ने लाहौर के लिए आखिरी ओवर में 22 रन बटोरकर मुकाबले को सुपर ओवर की तरफ ले गए. शाहीन ने आखिरी ओवर में 3 छक्के और 1 चौका जड़ा. हालांकि सुपर ओवर में पेशावर जल्मी ने शाहीन के ओवर में ही पहली 2 गेंदों में चौके जड़कर जीत दर्ज कर ली. One of the crazy final over ever in T20 history with Shaheen smashing 4,6,6,0,0,6 in the last 6 balls to get the match into the Super over. pic.twitter.com/YBPtU4oU7u

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









