
PSL 2022: ‘ससुर’ शाहिद को गलत साबित कर शाहीन आफरीदी ने टीम को ऐसे बनाया चैम्पियन!
AajTak
पाकिस्तान सुपर लीग-2022 का सीजन हिट साबित हुआ. शाहीन शाह आफरीदी की अगुवाई वाली लाहौर ने इस चैम्पियनशिप को अपने नाम किया. अब शाहीन के होने वाले ससुर शाहिद आफरीदी का इस जीत पर रिएक्शन आया है.
पाकिस्तान सुपर लीग-2022 का खिताब लाहौर कलंदर्स के नाम हो गया है. शाहीन शाह आफरीदी की कप्तानी में रविवार को लाहौर की टीम ने इतिहास रचा. इसी के साथ शाहीन शाह आफरीदी ने अपने होने वाले ससुर और पाकिस्तानी लीजेंड शाहिद आफरीदी को गलत साबित कर दिया है. ये पूरा मामला क्या है, समझिए.. लाहौर कलंदर्स ने जब शाहीन शाह आफरीदी को कप्तान बनाया था, उस वक्त शाहिद आफरीदी ने इसपर टिप्पणी की थी. शाहिद ने कहा था कि शाहीन को अभी कप्तानी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये वक्त उन्हें अपनी बॉलिंग पर काम करने का है. लेकिन अब जब लाहौर कलंदर्स ने शाहीन आफरीदी की कप्तानी में खिताब जीता, तब शाहिद आफरीदी ने कहा कि मैंने शाहीन को कप्तानी करने से मना किया, लेकिन उसने मेरी नहीं सुनी क्योंकि वो भी आफरीदी ही है. शाहिद ने कहा कि लेकिन मुझे लगता है कि ये बहुत बढ़िया हुआ कि शाहीन ने मेरी बात नहीं मानी. 🌟 The Qalandars Dream comes true after 7 years! 🌟 #HBLPSL7 l #LevelHai l #MSvLQ I #HBLPSLFinal pic.twitter.com/TVdLsf688T

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









