
PSL को IPL से बताया बेहतर- साउथ अफ्रीकी दिग्गज का 'अजीबोगरीब' बयान
AajTak
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं. इसी बीच स्टेन ने अजीबोगरीब बयान देते हुए पीएसएल को आईपीएल (IPL) से बेहतर लीग बताया है.
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं. इसी बीच स्टेन ने अजीबोगरीब बयान देते हुए पीएसएल को आईपीएल (IPL) से बेहतर लीग बताया है. डेल स्टेन ने कहा कि आईपीएल के मुकाबले पीएसएल में खेलना ज्यादा फायदेमंद है. पीएसएल में आईपीएल के मुकाबले क्रिकेट पर ज्यादा जोर दिया जाता है. When you go to IPL,there are such big squads,so many big names and so much emphasis on maybe the amount of money players earn and everything like that,so sometimes,cricket gets forgotten.When you come to like a PSL or LPL there is an importance on the cricket.Dale Steyn pic.twitter.com/xadKxcKnyv डेल स्टेन ने एक पाकिस्तानी अखबार से कहा, 'जब आप आईपीएल में जाते हैं, तो बड़े स्क्वॉड और बड़े फ्लेयर्स होते हैं. साथ ही, खिलाड़ियों की कमाई पर काफी जोर दिया जाता है. कभी-कभी इन सबके बीच क्रिकेट को ही भुला दिया जाता है. जब आप पीएसएल और लंका प्रीमियर लीग खेलने जाते हैं, तो वहां पर क्रिकेट को ज्यादा महत्व दिया जाता है. मैं आईपीएल से दूर रहकर खेल पर ज्यादा ध्यान देना चाहता था. मैं पीएसएल जैसे टूर्नामेंट में खेलना चाहता था, जहां क्रिकेट को ज्यादा महत्व दिया जाता है.'
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









