
PSL: आंद्रे रसेल के सिर पर लगी गेंद, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल
AajTak
वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलते हुए घायल हो गए. क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेलते हुए रसेल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के गेंदबाज मोहम्मद मूसा की गेंद सिर पर लगी.
वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलते हुए घायल हो गए. रसेल शुक्रवार को PSL-2021 में अपना पहला मैच खेल रहे थे. क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बल्लेबाज रसेल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के गेंदबाज मोहम्मद मूसा की गेंद सिर पर लगी. सिर पर गेंद लगने से रसेल कन्कशन के शिकार हो गए. ये हादसा क्वेटा के पारी के 14वें ओवर में हुआ. रसेल ने मूसा के इस ओवर में लगातार दो छक्के लगाए. लेकिन वह मूसा की अगली गेंद, जो बाउंसर थी उसे पढ़ नहीं पाए. गेंद उनके हेलमेट पर लगी. सिर पर गेंद लगते ही फिजियो रसेल को चैक करने मैदान पर आए. रसेल ने इसके बाद बल्लेबाजी जारी रखी. लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए. रसेल 6 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 34 वर्षीय रसेल स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाए गए. उन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









