
Prithvi Shaw Team India: पृथ्वी शॉ क्यों हुए नज़रअंदाज़? ना टी-20 टीम में जगह, टेस्ट से भी कटा पत्ता
AajTak
अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज हो या इंग्लैंड में होने वाला इकलौता टेस्ट मैच, दोनों ही टीमों में पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिली है. पृथ्वी शॉ लंबे वक्त से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका (Ind Vs Sa) के खिलाफ घरेलू मैदान पर टी-20 सीरीज़ खेलनी है, साथ ही इसके बाद इंग्लैंड दौरा शुरू हो रहा है. इस मिशन के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, घरेलू सीरीज़ में कुछ चेहरों को आराम मिला है लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिन्हें पूरी तरह से नज़रअंदाज़ किया गया है. इन्हीं खिलाड़ियों में एक नाम पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का है, जिन्हें टी-20 और टेस्ट टीम किसी में भी जगह नहीं मिली है. पृथ्वी शॉ लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला है. ऐसे में हर किसी को पृथ्वी शॉ के चयन ना होने से हैरानी हुई है.
इस आईपीएल में ऐसा रहा है रिकॉर्ड अगर आईपीएल 2022 की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने 10 मैच में 283 रन बनाए हैं, इस दौरान पृथ्वी का बल्लेबाजी औसत 30 के करीब का रहा है. हालांकि, आईपीएल के आखिरी फेज़ में वह बीमार हुए और कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए. इसी वजह से वह पूरे मैच नहीं खेल पाए थे.
क्लिक करें: शिखर धवन ड्रॉप-संजू को भी मौका नहीं, टीम चयन के इन फैसलों ने किया हैरान ऑस्ट्रेलिया में खेला था आखिरी टेस्ट मैच अगर टीम इंडिया के लिए बात करें तो पृथ्वी शॉ ने 2020 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था. भारत ने इस ऐतिहासिक सीरीज़ को जीता था, खराब फॉर्म की वजह से तब पृथ्वी शॉ को बाहर किया गया था. उनकी जगह शुभमन गिल को मौका मिला था, तब वह चमके थे और उसके बाद से टीम इंडिया में जगह पक्की किए हुए हैं. वहीं अगर वनडे और टी-20 टीम की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज़ में अपना आखिरी मैच खेला था. उस वक्त भारत की सीनियर टीम इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेल रही थी और शिखर धवन की अगुवाई में एक टीम श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज़ खेल रही थी.
पृथ्वी शॉ का अंतरराष्ट्रीय करियर- 5 टेस्ट, 339 रन, 42.37 औसत 6 वनडे, 189 रन, 31.50 औसत 1 टी-20, 0 रन
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









