
Prithvi Shaw India vs New Zealand: 'इतने फोन और मैसेज आए कि मोबाइल हैंग हो गया', क्यों भावुक हुए पृथ्वी शॉ
AajTak
भारतीय टीम के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ की करीब डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है. पृथ्वी शॉ ने जुलाई 2021 के बाद से ही भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है. उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ मैच में 383 गेंदों पर 379 रनों की पारी खेली थी.
Prithvi Shaw India vs New Zealand: भारतीय टीम के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ इन दिनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. करीब डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई है. पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है. इसको लेकर पृथ्वी शॉ बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
पृथ्वी शॉ ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि टीम इंडिया में सेलेक्शन के बाद उनकी फैमिली, दोस्त और करीबी रिश्तेदार बेहद खुश हुए. टीम इंडिया में सेलेक्शन के बाद पृथ्वी शॉ के पास इतने फोन और मैसेज आए कि उनका मोबाइल ही हैंग हो गया था.
'मैं डर गया था कि आखिर हुआ क्या है'
युवा ओपनर पृथ्वी शॉ का यह वीडियो मैसेज बीसीसीआई ने शेयर किया है. इसमें इस युवा ओपनर ने कहा, 'टीम इंडिया में सेलेक्शन के बाद मेरे पिता और बाकी सभी बेहद खुश हुए. बड़े लंबे समय बाद टीम इंडिया में मेरा सेलेक्शन हुआ है. इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है. रात को करीब 10.30 बजे टीम इंडिया का ऐलान किया गया था. उस वक्त में सो रहा था.'
पृथ्वी शॉ ने आगे कहा, 'मेरा मोबाइल साइलेंट था. बीच में जब में उठा, तब मैंने देखा कि कई सारे फोन कॉल्स और मैसेज आए थे. इससे मेरा मोबाइल हैंग हो गया था. मैं समझ नहीं पा रहा था और डर गया था कि आखिर हुआ क्या है. तब मुझे पता चला कि टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में मेरा सेलेक्शन हो गया है. मेरे पिता और करीबी दोस्तों ने मुझे बताया. '
From emotions on #TeamIndia comeback & the support system to reuniting with former U-19 teammates and Head Coach Rahul Dravid 👍 👍 𝗗𝗢 𝗡𝗢𝗧 𝗠𝗜𝗦𝗦 as @PrithviShaw discusses all this & more 👌 👌 - By @ameyatilak Full interview 🎥 🔽 #INDvNZhttps://t.co/ZPZWMbxlAC pic.twitter.com/IzVUd9tT6X

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









