
Prithvi Shaw: होटल में सेल्फी, गाड़ी से पीछा और सपना गिल की गिरफ्तारी... पृथ्वी शॉ विवाद की पूरी कहानी
AajTak
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर पृथ्वी शॉ विवादों में घिर गए हैं. मुंबई के एक होटल के बाहर उनकी और फैन्स के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ. इस मामले में एक महिला की गिरफ्तारी हो गई है, दोनों पक्षों के वकीलों द्वारा अलग-अलग दावा किया जा रहा है. अभी तक क्या-क्या हुआ है, समझिए...
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ विवादों में घिरे हुए हैं. मुंबई के एक क्लब में सेल्फी को लेकर छिड़े विवाद के बाद पृथ्वी शॉ पर मारपीट का आरोप लगा. आरोप है कि एक लड़की और उनके दोस्तों ने पृथ्वी शॉ के साथ बदसलूकी की, बाद में विवाद इतना गहराया कि लड़की को अरेस्ट कर लिया गया. इस पूरे मामले का अपडेट क्या है, जानिए...
8 लोगों पर केस, सपना गिल गिरफ्तार दरअसल, सेल्फी को लेकर हुए झगड़े में एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और उसके दोस्तों ने कथित रूप से मारपीट की, उन्हें धमकाया और वसूली की कोशिश की. ओशीवारा पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी सपना गिल की शुक्रवार को पेशी है.
क्लिक करें: पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिल गिरफ्तार, सेल्फी को लेकर हुआ था विवाद
फाइव स्टार होटल का वीडियो स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का वीडियो मुंबई के एक पांच सितारा होटल के बाहर का है. इस वीडियो में जिस लड़की से उनका झगड़ा हो रहा है उसका नाम सपना गिल है. सपला गिल एक सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसर हैं. वीडियो में पृथ्वी शॉ हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं, वीडियो में दोनों पक्षों में त़ड़का-भड़की हो रही है और वीडियो इस लड़की का दोस्त बना रहा है. जो बार-बार कह रहे हैं कि क्रिकेटर हैं तो क्या कुछ भी करेंगे.
सेल्फी को लेकर हुआ था बवाल ये घटना बुधवार तड़के मुंबई में हुई. पृथ्वी शॉ के वकील के मुताबिक, शोभित ठाकुर और सपना गिल नाम के दो फैन्स ने होटल में डिनर के लिए आए पृथ्वी शॉ से सेल्फी खिंचवानी चाही. पृथ्वी ने उनकी बात मान ली, मगर फिर कुछ देर बाद वो कुछ और लोगों के साथ पृथ्वी शॉ के पास पहुंचे और फिर से सेल्फी की मांग करने लगे. इस बार शॉ ने उन्हें मना कर दिया. फिर भी वो वहां से नहीं जा रहे थे तो पृथ्वी ने होटल मैनेजर को बुलाकर उन्हें बाहर करा दिया.
गाड़ी पर हमला किए जाने का दावा इस पर भड़के दोनों फैन्स ने अपने साथियों को बुलाकर होटल के बाहर पृथ्वी के आने का इंतजार किया और जैसे ही पृथ्वी बाहर आये उन्हें 8 लोगों ने बेस बॉल बैट के साथ घेर लिया. पृथ्वी के वकील के मुताबिक, इसके बाद किसी तरह पृथ्वी शॉ वहां से निकल गये लेकिन आरोपी उनकी कार का पीछा करने लगे और एक रेड लाइट पर इन आरोपियों ने पृथ्वी शॉ की कार पर हमला कर दिया जिसमें उनकी विंड शिल्ड टूट गई. आरोपियों ने उनसे पचास हजार रूपए भी एंठने की कोशिश की, सपना गिल ने कहा अगर रूपए नहीं दोगे तो झूठे केस लगा देंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









