
Prithvi Shaw: 'मिठाई-चाइनीज फूड छोड़ दिया है, खुद से बात करता हूं...', छलका पृथ्वी शॉ का दर्द
AajTak
टीम इंडिया इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. लेकिन पृथ्वी शॉ का इसमें सिलेक्शन नहीं हुआ है, लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मौका ना मिलने पर पृथ्वी शॉ निराश हैं. उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया है, जिसके बारे में जानकारी दी है.
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लंबे वक्त से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है. हाल ही में घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी शॉ ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और दिलीप ट्रॉफी में दो शतक भी जमाए हैं. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो पृथ्वी शॉ का नाम उसमें नहीं था. पृथ्वी शॉ ने अब टीम में सिलेक्शन ना होने पर नाराजगी जाहिर की है. पृथ्वी शॉ का कहना है कि वह काफी निराश थे, मैं मेहनत कर रहा हूं और रन भी बना रहा हूं लेकिन मुझे मौका नहीं मिला रहा है. लेकिन इसमें कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि जब नेशनल सिलेक्टर्स को लगेगा कि मैं तैयार हूं तब वे मुझे जरूर बुलाएंगे. मुझे जहां भी मौका मिल रहा है, वहां मैं कुछ करने की कोशिश कर रहा हूं.
मैंने काफी वजन घटा लिया है: पृथ्वी शॉ
मिड-डे से बातचीत के दौरान पृथ्वी शॉ ने कहा कि मैंने बल्लेबाजी में बहुत बदलाव नहीं किया है, लेकिन फिटनेस के मामले में मैंने काफी मेहनत की है. मैंने वजन घटाया है, आईपीएल के बाद से 8 किलो वजन घटा चुका हूं. अब जिम में काफी वक्त बिता रहा हूं, कोल्डड्रिंक-मिठाई बंद कर दी है और चाइनीज़ फूड भी नहीं खा रहा हूं.
पृथ्वी शॉ ने कहा कि वह अब अधिकतर वक्त खुद के साथ बिताते हैं, मैं अपने कमरे में रहता हूं और लोगों से मिलना कम कर दिया है. शीशे के आगे खुद से बातें करता हूं, मुझे किसी ने कहा नहीं है कि ऐसा करूं. लेकिन मैं खुद से बेहतर होने के लिए ऐसा कर रहा हूं.
आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2020 में खेला था, जबकि वनडे में वह भारतीय टीम के लिए साल 2021 में आखिरी बार खेलते हुए दिखे थे. इस साल पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और इंडिया-ए के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है और लगातार रन बरसाए हैं. हालांकि, उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










