
Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने पर हुआ जमकर बवाल, कार पर किया हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR
AajTak
टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर मुंबई में हमला हुआ था. पूरा विवाद पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुआ था. अब इसे लेकर ओशिवारा पुलिस ने बुधवार को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पृथ्वी शॉ के दोस्त की ओर से की गई शिकायत के अनुसार कार पर बेसबॉल के डंडों से हमला किया गया.
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं. पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में असम के खिलाफ 379 रनों की पारी खेली थी. इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद पृथ्वी को टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल उठे थे. वैसे पृथ्वी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन एक भी मैच खेलने का चांस नहीं मिला.
अब पृथ्वी शॉ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर मुंबई के एक पांच सितारा होटल के बाहर हमला करने के आरोप में ओशिवारा पुलिस ने बुधवार को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार बेसबॉल के डंडों से हमला किया गया. फिर आरोपियों ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठा केस करने की धमकी दी.
पृथ्वी ने दोबारा सेल्फी देने से किया मना
पृथ्वी शॉ सांताक्रूज के एक पांच सितारा होटल में डिनर के लिए गए थे, तभी अज्ञात आरोपी उनके पास आया और सेल्फी लेने की मांग करने लगा. शॉ ने दो लोगों के साथ सेल्फी ली भी, लेकिन वही ग्रुप लौट आया और अन्य नामजद आरोपियों के साथ सेल्फी लेने को कहा. पृथ्वी शॉ ने इस बार यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और परेशान नहीं करना चाहते. शिकायत के मुताबिक जब उन्होंने ज्यादा जोर दिया तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को फोन किया और शिकायत की.
पृथ्वी भी कार में थे मौजूद!
मैनेजर ने आरोपियों को होटल से जाने को कहा. जब शॉ और उनका दोस्त खाना खाने के बाद होटल से बाहर निकले तो होटल के बाहर कुछ लोग बेसबॉल के डंडे लेकर खड़े थे. आरोपी ने कार का एक शीशा तोड़ दिया, जबकि पृथ्वी शॉ भी कार में मौजूद थे. शिकायतकर्ता ने कहा कि शॉ कार में थे, और हम कोई विवाद नहीं चाहते थे. इसलिए हमने पृथ्वी शॉ को दूसरी कार से भेजा. शॉ के दोस्त की कार को जोगेश्वरी के लोटस पेट्रोल पंप के पास रोका गया. जहां एक महिला ने आकर कहा कि अगर इस मामले को सुलझाना है तो उसे 50 हजार रुपये देने होंगे नहीं तो वह झूठे आरोप लगा देगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









