
Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ के साथ फिर नाइंसाफी, ओपनर्स हो रहे फ्लॉप फिर क्यों नहीं मिल रहा मौका?
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा. पृथ्वी शॉ को अभी भी इस सीरीज में मौके का इंतजार है, वह टीम में वापसी के बाद प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाए हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और एक मैच बाकी है. टीम इंडिया की नज़र अब अहमदाबाद टी-20 मैच में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने की है. इस सीरीज के बीच एक सवाल फिर खड़ा हो रहा है कि वह पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिए जाने का. घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बरसात कर रहे पृथ्वी शॉ को स्क्वॉड में तो शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग-11 में उन्हें मौका नहीं मिल रहा है.
लगातार फेल हो रहे हैं ओपनर्स भारत-न्यूजीलैंड सीरीज को ही देखें तो ईशान किशन और शुभमन गिल बतौर ओपनर फेल रहे हैं. इससे पहले भी उनकी कुछ पारियां निराशाजनक रही है, यही कारण है कि पृथ्वी शॉ को मौका दिए जाने की मांग उठ रही है. शुभमन गिल ने अभी तक टी-20 करियर में पांच ही मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 76 रन हैं.
शुभमन गिल ने पिछली पांच पारियों में 7, 5, 46, 7, 11 ही रन बनाए हैं. उनक स्ट्राइक रेट पर पहले भी सवाल खड़े होते रहे हैं, लेकिन वनडे और टेस्ट में उन्होंने टीम इंडिया के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. हाल ही में उन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी जड़ा था.
अगर दूसरे ओपनर ईशान किशन की बात करें तो वह भी टी-20 फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. अभी तक भारत के लिए वह 26 टी-20 मैच खेल चुके हैं, इनमें उनके नाम 652 रन ही हैं. ईशान किशन की जिम्मेदारी हाल ही के दिनों में बढ़ी है, क्योंकि वह अब ओपनिंग कर रहे हैं. लेकिन पिछली कुछ पारियों में उनकॉ बल्ला शांत है, इनमें 2, 1, 4, 19 रनों की पारियां हैं.
पृथ्वी शॉ कब तक करेंगे इंतजार एक ओर खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन-ईशान हैं, दूसरी ओर घरेलू क्रिकेट में रनों की बरसात कर टीम इंडिया में वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ को अपनी बारी का इंतजार है. पृथ्वी शॉ करीब दो साल से टीम इंडिया से बाहर थे, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में वापसी की. उम्मीद जताई जा रही है कि अहमदाबाद में होने वाले टी-20 मैच में पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










