
Post office account: 115 महीने में पैसा डबल... पोस्ट ऑफिस की ये 4 धांसू स्कीम्स, आपका निवेश भी रहेगा सुरक्षित!
AajTak
किसान विकास पत्र (KVP) ये पोस्ट ऑफिस की बहुचर्चित स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर पैसा सीधा दोगुना (Double) होता है. इसका लाभ लेने के लिए निवेशकों को 9 साल 7 महीने के लिए पैसा का निवेश करना होगा.
हर कोई चाहता है कि उसका वर्तमान तथा भविष्य दोनों आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे, इसीलिए वो अपने पैसों का निवेश वैसी जगह पर करना पसंद करता है, जहां उसे पैसों पर ब्याज भी अच्छा मिले साथ ही उसकी रकम सुरक्षित भी रहे. ऐसी ही एक जगह है पोस्ट ऑफिस (Post office) जहां निवेश करने पर ना सिर्फ अच्छा ब्याज मिलता है बल्कि यहां पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहता है. पोस्ट ऑफिस के पास कई ऐसी स्कीम्स हैं, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं.
सेविंग अकाउंट (saving account) ये अकाउंट (account) कोई भी वयस्क (Adult) अकेले या केवल दो लोगों के साथ (Joint, Two Adult only) ओपन करा सकता है. वही जिसकी उम्र 18 साल से कम है तो उसे गार्डियन के साथ अकाउंट ओपन कराना होगा. सेविंग अकाउंट (Saving Account) पर 4 प्रतिशत का ब्याज (Interest) सालाना मिलेगा. इस अकाउंट को ओपन कराने के लिए पहली बार 500 रुपये मिनिमम अमाउंट जमा करना होगा. लगातार तीन वित्तीय वर्ष तक खाते से कोई लेन-देन नहीं करने पर अकाउंट साइलेंट मोड (Silent Mode) में चला जायेगा. इसे फिर से संचालित करने के लिए केवाईसी (KYC) देना होगा.
नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट अकाउंट ये पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम है, जिसमें एक से पांच साल तक के निवेश पर खूब ब्याज मिल रहा है. इस स्कीम में एक साल के निवेश पर 6.9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है, तो वहीं दो साल के लिए पैसा निवेश करने पर 7 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है. और पांच साल के निवेश पर तो 7.5 फीसदी का ब्याज है. इस स्कीम में न्यूनतम निवेश की सीमा 1000 रुपये है तथा 6 महीने से पहले इस स्कीम से पैसा नहीं निकाला जा सकता है.
किसान विकास पत्र (KVP) ये पोस्ट ऑफिस की बहुचर्चित स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर पैसा सीधा दोगुना (Double) होता है. इसका लाभ लेने के लिए निवेशकों को 9 साल 7 महीने के लिए पैसा का निवेश करना होगा. बाकी उससे कम अवधि पर 7.5 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा. इस योजना में कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होगा.
नेशन सेविंग सर्टिफिकेट इस स्कीम में पैसा निवेश करने पर सालाना 7.7 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. लेकिन इस ब्याज के साथ एक पेंच है वो ये कि जो ब्याज दर है वो मैच्योरिटी पर ही मिलेगा. इसमें जो न्यूनतम निवेश की सीमा है वो 1000 रुपये है, हालांकि अधिकतम जमा करने का कोई भी लिमिट नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










