
PM Narendra Modi-Team India Meeting: पीएम नरेंद्र मोदी से टीम इंडिया की मुलाकात, रोहित-द्रविड़ ने प्रधानमंत्री के हाथों में सौंप दी T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी, देखें VIDEO
AajTak
PM Modi- India Cricket Team Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीम इंडिया ने आज (4 जुलाई) मुलाकात की. टीम इंडिया के सभी सदस्य पीएम मोदी से मिलने के लिए लोक कल्याण मार्ग पहुंचे थे. इस दौरान टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रधानमंत्री को ट्रॉफी सौंप दी. पीएम संग टीम इंडिया की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है.
PM Modi meets team India's World Cup winning squad, shakes hands with Rohit and Kohli: भारतीय क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर बारबाडोस से स्वदेश पहुंच गई है. भारतीय टीम का गुरुवार (4 जुलाई) को सुबह 6 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ.
इसके बाद टीम इंडिया दिल्ली के ITC मौर्य होटल पहुंची. वहां से टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. टीम इंडिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का वीडियो सामने आया गया है.
इस डेढ़ मिनट के वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी टीम इंडिया के सदस्यों से बात करते हुए दिख रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी से टीम इंडिया के सभी सदस्य लोक कल्याण मार्ग पहुंचे थे.
इस दौरान टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रधानमंत्री को T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उनके हाथों में थमा दी दी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव से बात करते हुए नजर आए. इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया, जब खिलाड़ी पीएम मोदी को किसी बात को सुनकर ठहाके लगने लगे.
देखें PM मोदी और भारतीय खिलाड़ियों की मुलाकात का VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 7 लोक कल्याण मार्ग से रवाना हुई. 29 जून को बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









