
PM Modi on T20 World Cup 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस में बताई टी20 वर्ल्ड कप जीतने की 'असली स्टोरी'... पेरिस ओलंपिक को लेकर कही ये बात
AajTak
रूस के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने की असली स्टोरी सुनाई. साथ ही कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भी भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे. पीएम ने युवाओं के आत्मविश्वास को भारत की 'असली पूंजी' करार दिया. उन्होंने कहा कि यही युवा शक्ति देश को 21वीं सदी की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का सबसे बड़ा सामर्थ्य रखती है.
PM Narendra Modi on T20 World Cup 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों रूस के दौरे पर हैं. यहां प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने और टूर्नामेंट में टीम के दमदार सफर की जमकर तारीफ की.
पीएम मोदी ने मंगलवार (9 जुलाई) को अपनो संबोधन में टी20 वर्ल्ड कप जीतने की असली स्टोरी भी बताई. साथ ही कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भी भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे. पीएम ने युवाओं के आत्मविश्वास को भारत की 'असली पूंजी' करार दिया.
'भारत आखिरी बॉल और आखिरी पल तक हार नहीं मानता'
उन्होंने कहा कि यही युवा शक्ति देश को 21वीं सदी की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का सबसे बड़ा सामर्थ्य रखती है. प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से कहा कि निश्चित तौर पर उन्होंने भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला देखा होगा और जीत का जश्न भी मनाया होगा.
उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड कप जीतने की असली कहानी जीत की यात्रा भी है. आज का युवा और आज का युवा भारत आखिरी बॉल तक और आखिरी पल तक हार नहीं मानता है और विजय उनके कदम चूमती है, जो हार मानने को तैयार नहीं होते हैं.'
भारतीय टीम ने दूसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप खिताब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









