
PM Modi Meets Team India: PM मोदी की 'हिंद के सितारों' से क्या हुई बात... सामने आया पूरा VIDEO, टीम इंडिया के हर खिलाड़ी से पूछा टी20 वर्ल्ड कप का अनुभव
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौटे चुके हैं. भारतीय खिलाड़ियों ने स्वदेश लौटने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. पीएम मोदी से पूरी मुलाकात का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप के अनुभवों को साझा कर रहे हैं.
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. 29 (शनिवार) को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात दी थी. भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इससे पहले उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 के सीजन में खिताब जीता था.
पीएम मोदी से पूरी बातचीत का VIDEO सामने आया
ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौटे चुके हैं. भारतीय खिलाड़ियों ने स्वदेश लौटने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. शुरुआत में जो छोटा सा वीडियो सामने आया था उसमें कोई ऑडियो नहीं था. लेकिन अब पूरी मुलाकात का वीडियो पीएम मोदी के ऑफिशियल X हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अनुभवों को साझा कर रहे हैं.
Our World T20 🏏 Champions enthralled everyone with their outstanding performances. Had a wonderful conversation with them. Do watch! https://t.co/1UPGbCmx6F
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप विजेता कोच राहुल द्रविड़ कहते हैं, 'मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूँ कि आपने हमें मिलने का अवसर दियाय अहमदाबाद में जब हमारा मैच (फाइनल) हुआ था, तो आप वहां भी आए थे, मैं मानता हूं वो समय उतना अच्छा नहीं था, इसलिए हमें बहुत खुशी है कि आज इस खुशी के अवसर पर आपसे मिल सके. मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि रोहित और इन सभी लड़कों ने जो जुझारूपन दिखाया है, वह बहुत मायने रखता है. इसका श्रेय टीम को जाता है और उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है. यह बहुत खुशी की बात है कि इन लड़कों ने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है.' द्रविड़ ने 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर खुशी जताई. द्रविड़ ने कहा, 'क्रिकेट का ओलंपिक का हिस्सा होना गर्व की बात है. ओलंपिक में गोल्ड जीतना वाकई बहुत अच्छी और बड़ी बात होगी.'
रोहित-विराट ने पीएम से कही ये बात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









