
Photos: माइकल क्लार्क ने लिया नया घर, गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे एन्जॉय, जानें कीमत
AajTak
ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान माइकल क्लार्क ने हाल ही में नया घर लिया है. माइकल यहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एन्जॉय करते दिख रहे हैं. तस्वीरें देखिए...
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने सिडनी में नया घर लिया है. माइकल क्लार्क यहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एन्जॉय करते नज़र आ रहे हैं. अपनी पत्नी से अलग होने के बाद माइकल क्लार्क फैशन डिजाइनर पिप एडवर्ड्स को डेट कर रहे हैं. दोनों की तस्वीरें लगातार इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं. माइकल क्लार्क का नया घर कैसा है और इसकी कीमत क्या है, जानिए...
ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान माइकल क्लार्क ने सिडनी में जो घर लिया है, उसकी कीमत 13 मिलियन डॉलर है. पांच बेडरूम वाला ये घर सिडनी के बिल्कुल मेन स्पॉट पर है, ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जगह काफी स्पेशल है.
माइकल क्लार्क ने इस घर को पिछले महीने खरीदा था, लेकिन इस हफ्ते डील पूरी हुई है और अब माइकल क्लार्क का ये घर हो गया है. माइकल क्लार्क ने अपना पिछला घर बेच दिया है, जहां वो अपनी पत्नी Kyly Clarke और बच्चों के साथ रहते थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









