
Photo of the year 2022: ‘मैं जभी मूंदता हूं लोचन...’, 2022 की उस तस्वीर की कहानी, जो हमेशा दिल में रहेगी
AajTak
विराट कोहली ने साल 2022 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में खेली गई 82 रनों की पारी को हमेशा याद किया जाएगा. इस मैच में जीत दिलाने के बाद जब विराट कोहली आंखें बंद कर ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते हैं तब जो तस्वीर बनती है वो साल 2022 की सबसे बेस्ट तस्वीर लगती है.
भगवान श्रीकृष्ण जब पांडवों का प्रस्ताव लेकर कौरवों के पास पहुंचे थे, उस पूरे दृश्य को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी रचना रश्मिरथी में काफी बेहतरीन तरह से बताया है. रश्मिरथी के जिस अध्याय में कृष्ण की चेतावनी का जिक्र होता है, उसी की एक बेहतरीन पंक्ति है जहां श्रीकृष्ण बता रहे हैं कि अगर वह अपनी आंखें मूंद लें तो सृष्टि पर क्या असर पड़ता है.
‘जिह्वा से कढ़ती ज्वाल सघन, सांसों में पाता जन्म पवन, पड़ जाती मेरी दृष्टि जिधर, हंसने लगती है सृष्टि उधर! मैं जभी मूंदता हूं लोचन, छा जाता चारों ओर मरण’.
23 अक्टूबर 2022. आप कहां थे, क्या कर रहे थे. क्या आपको याद है. याद होगा, अगर नहीं तो शायद आप काफी कुछ भूल चुके हैं. कई बार सुना है कि आप कई बार कुछ ऐसा देख, सुन या महसूस कर रहे होते हैं जो इतिहास का हिस्सा होता है. 23 अक्टूबर को भी इतिहास लिखा गया था, जिसके हम सभी साक्षी थे. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का पहला मैच और सामने पाकिस्तान की टीम. मेलबर्न का क्रिकेट ग्राउंड, जहां 1 लाख के करीब लोग बैठे थे और इनमें से करीब 80 हज़ार के हाथ में तिरंगा था.
मैच रोमांचक मोड़ पर था, लेकिन टीम इंडिया के हाथ से निकल भी रहा था. तब इतिहास रचा गया, क्योंकि तब विराट कोहली का विकराल रूप दुनिया ने देखा. विराट ने मैच को उस जगह जाकर जिताया, जहां शायद दूसरे खिलाड़ियों की सोच भी खत्म हो जाए. अपना काम खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी आंखें बंद की, आसमान की ओर इशारा किया और ऊपर वाले को शुक्रिया अदा किया. ये ही लोचन मूंदने वाला पल था, जो रश्मिरथी की याद दिलाता है.
क्लिक करें: 'मुझमें सारा ब्रह्माण्ड देख…', विराट कोहली ने बता दिया क्रिकेट वर्ल्ड में सिर्फ एक ही किंग है!
विराट कोहली के उस विकराल रूप की कहानी साल 2019 के बाद से ही विराट कोहली रनों के सूखे से जूझ रहे थे. नवंबर 2019 के बाद से उन्होंने कोई शतक नहीं जड़ा था, करीब तीन साल उन्होंने संघर्ष किया. हाथ से कप्तानी चली गई, इतना ही नहीं विराट कोहली की टीम से बाहर निकालने की बात तक होने लगी क्योंकि रन बल्ले से निकल ही नहीं रहे थे. लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले हुए एशिया कप में करिश्मा हुआ, टीम इंडिया भले ही एशिया कप नहीं जीत पाई हो लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने सेंचुरी जड़ दी, किसी को उम्मीद नहीं थी कि वनडे और टेस्ट का किंग टी-20 में जाकर अपने शतकों का सूखा खत्म करेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









