
Phil Simmons on Virat Kohli: 'मैं बिल्कुल खुश नहीं हूं...', कोहली के ना खेलने पर बोले वेस्टइंडीज़ के कोच
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच आज होगा. इस सीरीज से विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. कोहली और बुमराह को तो पांच टी20 की सीरीज में भी मौका नहीं दिया गया.
Phil Simmons on Virat Kohli: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी के घर में तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. दौरे का आगाज आज (22 जुलाई) से होगा. दोनों टीमों के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम क्विंस पार्क ओवल में सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा.
तीन वनडे की सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है. जबकि स्टार प्लेयर विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. कोहली और बुमराह को तो पांच टी20 की सीरीज में भी मौका नहीं दिया गया.
इन बड़े खिलाड़ियों के बाहर रहने से वेस्टइंडीज क्रिकेट फैन्स के साथ खासतौर पर विंडीज टीम के कोच फिल सिमंस निराश हैं. फिल सिमंस ने कहा कि हम बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ मैच खेलना चाहते थे, मगर उनके टीम में नहीं होने से हम खासे निराश हैं.
अच्छा होता कि कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर होते: सिमंस
फिल सिमंस ने विमल कुमार के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'वह लोग दौरे पर नहीं आए, इससे मैं बिल्कुल खुश नहीं हूं. क्योंकि आप बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ ही मैच खेलना पसंद करते हैं. यह हम सभी जानते हैं कि विराट के रिकॉर्ड ही खुद बता देते हैं कि वह एक ऑलटाइम बेस्ट प्लेयर हैं. इसलिए हां, मैं निराश हूं और अच्छा होता कि वो यहां होते. मुझे पूरा यकीन है कि सभी लोगों को यह सीरीज बेहद पसंद आएगी.'
78 इंटरनेशनल पारियों से कोई शतक नहीं लगा सके कोहली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









