
Perth Stadium Test Stats, Records: पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टॉस बनेगा बॉस, पहले बल्लेबाजी को तो जीत पक्की! भारत-ऑस्ट्रेलिया में कौन भारी?
AajTak
Optus Perth Stadium Test Stats, Records: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाले टेस्ट मैच में कई मायनों में टॉस अहम होने वाला है. क्यों तो उसकी वजह बेहद खास है. कुल मिलाकर अब तक 4 टेस्ट मैच हुए हैं, जो टॉस जीतता है, वही मैच भी जीतता है.
Perth Test Match Results, Stats, Records: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के वाका स्टेडियम के पास में अब एक और स्टेडियम है, जिसका नाम है ऑप्टस स्टेडियम. इसी ऑप्टस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (22 नवंबर) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच का आगाज होगा. ऑप्टस स्टेडियम वाका स्टेडियम से महज 2.8 किलोमीटर दूर है. खास बात यह है कि ऑप्टस स्टेडियम में अब तक खेले गए टेस्ट मैचों की रिकॉर्डबुक को खंगाला तो सामने आया है कि यहां टॉस ही असली बॉस है. यानी जो टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की तो उसकी जीत पक्की.
ऑप्टस स्टेडियम में अब तक कुल 4 टेस्ट मैच हुए हैं. जहां हर बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीता है. खास बात यह है कि हर बार टॉस जीतकर कंगारू टीम ने यहां पहले बल्लेबाजी करने का ही निर्णय लिया है. एक और गजब का संयोग भी है कि चारों बार टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सभी मैच जीते हैं.
साल 2018 में ऑप्टस स्टेडियम में सबसे पहला कोई टेस्ट मैच खेला गया था. जहां भारत को 146 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. उस मुकाबले में नाथन लॉयन ने 8 विकेट लेकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी थी. इसके बाद दिसंबर 2019 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां टेस्ट मैच हुआ. तब भी ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट मैच को 296 रनों से जीता था.
यहां तीसरा टेस्ट मैच वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच हुआ. तब भी यहां ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली. हाल में यहां 14 से 17 दिसंबर 2023 के दरम्यान पाकिस्तान संग ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट मैच खेला. जहां ऑस्ट्रेलिया ने 360 रनों से विस्फोटक जीत दर्ज की. यानी एक बात तो साफ है कि पर्थ में 22 नवंबर को जो भी टीम टॉस जीतती है तो वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.
ऑप्टस स्टेडियम की पिच का मिजाज ऑप्टस स्टेडियम में एक पारी में किसी भी टीम का हाइएस्ट स्कोर ऑस्ट्रेलिया के नाम है. उसने 598/4 वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे. वहीं न्यूनतम स्कोर पाकिस्तान के नाम है. पाकिस्तानी टीम 89 (30.2 ओवर) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाकर सिमट गई थी. पर्थ का मिजाज स्पीड और बाउंस के लिए जाना जाता है. हालांकि, ऑप्टस स्टेडियम में ड्रॉप-इन पिच का उपयोग किया गया है. ऑप्टस स्टेडियम के पड़ोसी वाका (WACA) में स्पिनरों ने 44 मैचों में 44 के एवरेज से 229 विकेट लिए. वहीं नए पर्थ स्टेडियम में स्पिनरों ने 33 की औसत से 37 विकेट लिए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









