
Percy Fender: इस 'मास्टर ब्लास्टर' ने 103 साल पहले किया था कमाल, महज 35 मिनट में बना दी सेंचुरी
AajTak
इंग्लिश खिलाड़ी फेंडर के नाम महज 35 मिनट में फर्स्ट क्लास शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. पर्सी फेंडर ने 557 मैचों के फर्स्ट क्लास करियर में 26.65 की औसत से 19,034 रन बनाए, जिसमें 21 शतक शामिल रहे. गेंदबाजी की बात की जाए तो पर्सी फेंडर के नाम पर लगभग 25 की औसत से 1894 विकेट दर्ज हैं. पर्सी फेंडर ने इंग्लैंड की ओर से 13 टेस्ट मैचों में भाग लिया.
वीरेंद्र सहवाग, शाहिद आफरीदी, युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर्स ने मॉडर्न क्रिकेटर में ताबड़तोड़ बैटिंग की अनूठी मिसाल पेश की थी. उनकी बैटिंग को क्रिकेट फैन्स अब भी याद करते हैं. वैसे बल्कि गुजरे जमाने में भी इस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिलती है. इसी कड़ी में ठीक 102 साल पहले आज ही के दिन (26 अगस्त, 1920) काउंटी ग्राउंड नॉर्थेम्प्टन में सरे के कप्तान पर्सी फेंडर का तूफान देखने को मिला था.
पर्सी फेंडर ने नॉर्थेम्प्टनशायर के खिलाफ उस मैच में महज 35 मिनट में शतक पूरा कर लिया था, जो क्रीज पर बिताए गए मिनट के हिसाब से प्रथम श्रेणी क्रिकेट का सबसे तेज शतक है. हालांकि 1983 में लंकाशायर के पुछल्ले बल्लेबाज स्टीव ओसौघनेसी ने भी 35 मिनट में शतक जड़ दिया था. लेकिन प्रमाणिक रूप से फेंडर के रिकॉर्ड को ही गिना जाता है.
पीच के साथ की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप
यादगार शतकीय पारी के दौरान पर्सी फेंडर ने नाबाद 113 रन (16 चौके, 5 छक्के) रन बनाए थे. उन्होंने महज 42 मिनट में एलन पीच के साथ 171 रनों की अटूट साझेदारी की थी, उनके सीनियर पार्टनर एलन पीच ने उस पारी में नाबाद दोहरा शतक जरूर जमाया, लेकिन फेंडर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान वह मूक दर्शक ही बने रहे. पीच और फेंडर के यादागार इनिंग्स की मदद से सरे ने 5 विकेट पर 619 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी.
ओसौघनेसी के शतक को नहीं मिला तवज्जो
साल 1983 में जब लंकाशायर के स्टीव ओसौघनेसी ने इतने ही मिनट (35) में शतक जमाकर फेंडर के रिकॉर्ड की बराबरी की, तो कहा कहा गया कि डेविड गॉवर और जेम्स व्हिटकर ने जानबूझकर फुल टॉस गेंदे डालकर ओसौघनेसी को लंबे-लंबे शॉट खेलने के लिए जगह दे दी थी. ओसौघनेसी इस रिकॉर्ड की बराबरी को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे, लेकिन फेंडर ने उन्हें टेलीग्राम कर बधाई दी थी. बाद में विजडन ने भी ओसौघनेसी के रिकॉर्ड को शामिल नहीं किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









