
PCB Wants BCCI to Provide Written Proof: 'लिख कर दो कि...' चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले रोने लगा पाकिस्तान, भारत से मांगी गारंटी
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल आईसीसी को सौंप दिया है, जिसमें भारत के सारे मैच, सेमीफाइनल और फाइनल लाहौर में होंगे. भारत और पाकिस्तान का मैच एक मार्च को होना है. हालांकि BCCI ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा. ऐसे में अब PCB ने BCCI से इस मामले में लिखकर सबूत मांगा है.
PCB Wants BCCI to Provide Written Proof: अगले साल अपनी मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अभी से टेंशन में नजर आ रहा है. इसका बड़ा कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) है, जिसने अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला सुनाया है.
हाल ही में बीसीसीआई ने फिर दोहराया था कि वो अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगा. इसके बाद से पीसीबी लगातार रोता नजर आ रहा है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से यह बात लिखित में मांग ली है.
19 जुलाई को कोलंबो में होगी ICC की कांफ्रेंस
PCB ने कहा कि BCCI लिखकर सबूत दे कि भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. पीसीबी के एक सूत्र ने यह बात कही. मेजबान बोर्ड चाहता है कि मामला जल्दी से सुलझाया जाए, क्योंकि टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च में होना है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की सालाना कांफ्रेंस 19 जुलाई को कोलंबो में होगी, जिसके एजेंडे में 'हाइब्रिड मॉडल' नहीं है. यानी इस बैठक में 'हाइब्रिड मॉडल' पर चर्चा नहीं होगी. इसके तहत भारतीय टीम अपने मैच यूएई में खेलेगी.
BCCI लिखकर दे कि टीम पाकिस्तान नहीं आएगी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









