
Pat Cummins : भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में मचा बवाल, कप्तान पैट कमिंस ने लगाया बोर्ड को करोड़ों रुपये का चूना!
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी-मार्च के महीने में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होना है. इस दौरे की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. पैट कमिंस पर आरोप लग रहा है कि पर्यावरण संबंधी मसलों पर उनके विचारों के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को करोड़ों का नुकसान हुआ.
ऑस्ट्रेलियाई टीम को फरवरी-मार्च में भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम होने जा रही है. ऑस्ट्रेलियाई टीम लगभग 6 साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत आ रही है. इससे पहल साल 2017 में दोनों देशों के बीच भारतीय जमीं पर आखिरी बार टेस्ट सीरीज खेला गया था. चार मैचों की उस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी.
भारत दौरे की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में बवाल मचा हुआ है. कप्तान पैट कमिंस पर आरोप लग रहा है कि पर्यावरण संबंधी मसलों पर उनके विचारों के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को चार करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (2 अरब 31 करोड़ 92 लाख 41 हजार 932 रुपये) का नुकसान हुआ है. विवाद की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हुई थी जब उन्होंने एलिंटा एनर्जी के विज्ञापन में शामिल होने से इनकार कर दिया था.
कमिंस ने दावों को सिरे से खारिज किया
हालांकि पैट कमिंस ने इन दावों का खंडन किया है. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार कमिंस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली के साथ बैठक में एलिंटा एनर्जी के साथ राष्ट्रीय टीम के करार को लेकर चिंता जताई थी. एलिंटा एनर्जी ने उसके बाद जून 2023 के बाद प्रायोजन करार का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया.
कमिंस ने न्यूज कोर से कहा, 'मैं जिस पद पर हूं, विभिन्न विवादों से घिर जाता हूं, इसका सामना करना ही पड़ेगा. जो आपको जानते नहीं हैं, वे आपके बारे में राय बना लेते हैं. मेरी पीढ़ी और उसके आस-पास के लोग अलग-अलग चीजों के बारे में भावुक हैं. वे चीजों के प्रति खुले दिमाग के होते हैं. कुछ लोग उन उन मूल्यों से आगे नहीं बढ़ सकते. अगर इससे अलग बातचीत होती है तो शायद यह अच्छी बात है.'
क्लिक करें- न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









