
Pakistani Cricketer in IPL: शाहिद आफरीदी, शोएब अख्तर, शोएब मलिक... ये 11 पाकिस्तानी खिलाड़ी भी IPL खेल चुके हैं
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का आगाज 31 मार्च को होगा. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के बीच होगा. हमेशा की तरह इस बार भी क्रिकेट फैन्स पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में नहीं देख पाएंगे. बता दें कि पाकिस्तानी प्लेयर्स को एक बार आईपीएल में मौका मिला था...
Pakistani Cricketer in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का आगाज 2 दिन बाद यानी 31 मार्च को होने वाला है. पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के बीच होगा. गुजरात की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में है.
हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) भी खत्म हुई है. पीएसएल में शाहीन शाह आफरीदी की कप्तानी में लाहौर कलंदर्स ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है. मगर यहां देखने वाली बात ये है कि क्रिकेट फैन्स पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में नहीं देख पाएंगे.
केकेआर में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी प्लेयर खेले
दरअसल, 2008 आईपीएल सीजन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे और राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में मौका नहीं दिया गया है. मगर यहां बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल के पहले यानी 2008 सीजन में पहली और आखिरी बार मौका मिला था.
पहले सीजन में 8 टीमें थीं, जिनमें से पांच में ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों खेले थे. 2008 सीजन में शाहिद आफरीदी, शोएब मलिक और शोएब अख्तर समेत 11 खिलाड़ियों को मौका दिया गया था. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में सबसे ज्यादा 4 पाकिस्तानी क्रिकेटर खेले थे. इनमें सलमान बट, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज और उमर गुल शामिल थे.
इन तीन टीमों में PAK प्लेयर्स को मौका नहीं मिला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









