
Pakistan Vs West Indies: मैदान में पाकिस्तान का मैच देखने नहीं आ रहे फैंस, अब फ्री में एंट्री देगा PCB
AajTak
पाकिस्तान की टीम इस वक्त घर में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज खेल रही है. लंबे वक्त के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पाकिस्तान में वापसी हुई है, लेकिन मैच देखने के लिए फैंस ही मैदान में नहीं आ रहे हैं.
पाकिस्तान में लंबे वक्त के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है. अब कई टीमों ने पाकिस्तान में आना शुरू कर दिया है. वेस्टइंडीज़ की टीम इस वक्त पाकिस्तान में है, हाल ही में टी-20 सीरीज खत्म हुई है और वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए एक चिंता खड़ी हो गई है. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज़ की टी-20 सीरीज में फैंस स्टेडियम में नहीं आए. कराची के नेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में फैंस काफी कम संख्या में पहुंचे, जिसकी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब अपनी नीति पर विचार करना पड़ा है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिए फैंस के लिए फ्री एंट्री कर दी है. क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने इस मसले पर वर्चुअल मीटिंग की है और ये फैसला लिया है. कराची में ही 18 दिसंबर से वनडे सीरीज शुरू होनी है, जिसमें अब फैंस के लिए एंट्री फ्री होगी. pic.twitter.com/mibyFlmm85

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









