
Pakistan vs New Zealand Test: पाकिस्तान क्रिकेट और पोर्न स्टार... क्यों ट्रोल हुआ ये PAK कमेंटेटर
AajTak
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए कराची टेस्ट मैच के दौरान एक कमेंटेटर की जुबान फिसल गई. पाकिस्तानी कमेंटेटर बाजिद खान ने मैच के दौरान साथी कमेंटेटर डैनी मॉरिसन की बजाय पोर्न स्टार डेनी डेनियल का नाम ले लिया. उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस पर पोर्न स्टार डेनियल ने भी जवाब दिया...
Pakistan vs New Zealand Test: खेल जगत में किसी भी कमेंट्री के दौरान जुबान फिसलना या कुछ विवादास्पद टिप्पणी कर देने जैसी बातें कई बार सामने आती रही हैं. कई बार तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही खिलाड़ी या कोच की जुबान भी फिसल जाती है, जो वायरल भी हो जाती है. मगर इस बार कुछ ऐसा हुआ है, जो फैन्स ने शायद ही कभी सुना होगा.
इस बार पाकिस्तान क्रिकेट में यह घटना घटी है, जहां एक पाकिस्तानी कमेंटेटर ने ही मैच के दौरान ही अपने साथी का नाम लेने में गड़बड़ी कर दी. यह पाकिस्तानी कमेंटेटर बाजिद खान थे, जिनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने साथी कमेंटेटर की बजाय एक पोर्न स्टार डेनी डेनियल का नाम ले लिया.
पाकिस्तानी कमेंटेटर को पोर्न स्टार ने दिया रिप्लाई
इसके बाद कमेंटेटर बाजिद का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. मजे की बात यह है कि यही वीडियो शेयर करते हुए पोर्न स्टार डेनी डेनियल ने भी कमेंट कर दिया. यह रिप्लाई वाला ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है.
Put me in coach! 😏😂🤍 https://t.co/sc5ciwTN53
यह वाकया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे कराची टेस्ट मैच के दौरान हुआ. मैच के दूसरे दिन (3 फरवरी) पहली पारी में कीवी टीम की हालत खराब हो गई थी. इसके बाद टीम के लिए एजाज पटेल और मैट हेनरी ने आखिरी विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








