
Pakistan vs England 2nd Test: बाबर-शाहीन के बाहर होते ही पाकिस्तान की पलटी किस्मत... 1348 दिन बाद घर पर मिली जीत, इंग्लैंड की शर्मनाक हार
AajTak
पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मुल्तान टेस्ट मैच में 152 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान ने 1348 दिन बाद अपने घर पर टेस्ट क्रिकेट में जीत हासिल की है. इससे पहले पाकिस्तान को अपने घर पर आखिरी टेस्ट जीत फरवरी 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान में खेला गय. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 152 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीत के लिए 297 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम खेल के चौथे दिन (18 अक्टूबर) 144 रनों पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा.
पाकिस्तान ने 1348 दिन बाद अपने घर पर टेस्ट क्रिकेट में जीत हासिल की है. इससे पहले पाकिस्तान को अपने घर पर आखिरी टेस्ट जीत फरवरी 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी. उसके बाद पाकिस्तान ने जो 11 टेस्ट मैच खेले थे, उसमें 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा था. अब 12वें टेस्ट में उसने जीत हसिल की है.
पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए बाबर आजम, शाहीन आफरीदी और नसीम शाह को रेस्ट दिया था. पाकिस्तान का ये दांव कामयाब रहा. बाबर की जगह खेलने उतरे कामरान गुलाम ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा. कामरान अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलने उतरे थे. पाकिस्तान की जीत के हीरो नोमान अली और साजिद खान रहे. साजिद और नोमान ने मिलकर इस मैच में इंग्लैंड के 20 विकेट निकाले.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








