
Pakistan vs England: 'हम चोटिल नहीं हुए, नजर लग गई', अंग्रेजों से धुलाई के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन आफरीदी का अजीब बयान वायरल
AajTak
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को उसी के घर में रावलपिंडी टेस्ट में 74 रनों से हराया. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट शुक्रवार से होगा. इसी बीच चोटिल शाहीन शाह आफरीदी का एक अजीबोगरीब बयान का वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम अनफिट नहीं हुए, हमें नजर लगी है...
Shaheen Shah Afridi Pakistan vs England: इंग्लैंड टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है और उसने शानदार शुरुआत भी की है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को 74 रनों से करारी शिकस्त दी. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार (9 दिसंबर) से मुल्तान में खेला जाएगा.
इस सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तान टीम को एक बड़ा झटका लगा था. स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे. जबकि पहले टेस्ट मैच में हारिस रऊफ भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं.
शाहीन ने कहा कि नजर लगी है, चोटिल नहीं हुए
इसी बीच शाहीन शाह आफरीदी और हारिस रऊफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दोनों किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक पत्रकार ने शाहीन से चोटिल होने और डाइट को लेकर सवाल किया. इस पर शाहीन ने ऐसा अजीबोगरीब बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
शाहीन ने कहा, 'हम चोटिल नहीं हुए हैं. हमें नजर लगी है.' यह सुनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद बाकी स्टाफ और पत्रकार भी हंस पड़े. शाहीन के साथ इस दौरान हारिस रऊफ भी मौजूद रहे. वह भी अपनी हंसी नहीं रोक सके. वायरल वीडियो में शाहीन दो बार नजर लगने की बात कहते दिख रहे हैं.
Shaheen Shah Afridi 😅 📹 via https://t.co/d8wOoAg2KC pic.twitter.com/3XiPEoW5NR

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









