
Pakistan vs England: पाकिस्तान पहुंची इंग्लैंड टीम मुश्किल में, दौरे से बाहर हुए कप्तान जोस बटलर!
AajTak
इंग्लैंड टीम 15 सितंबर को ही पाकिस्तान दौरे पर पहुंची है. यहां दोनों टीमें के बीच आज से (20 सितंबर) 2 अक्टूबर तक कराची और लाहौर में 7 टी20 मैच खेले जाएंगे. सीरीज के शुरुआती 4 मुकाबले कराची में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी तीन मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे. कप्तान जोस बटलर चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं.
Pakistan vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम दिनों पाकिस्तान दौरे पर हैं. 17 साल बाद इंग्लैंड की पुरुष टीम ने यह ऐतिहासिक दौरा किया है. टीम अभी कराची में है. मगर इसी बीच इंग्लैंड टीम के एक बड़ा झटका लगा है. उनके कप्तान जोस बटलर को दौरे से बाहर होना पड़ा है.
बता दें कि इंग्लैंड टीम गुरुवार (15 सितंबर) को ही पाकिस्तान दौरे पर पहुंची है. यहां दोनों टीमें के बीच आज से (20 सितंबर) 2 अक्टूबर तक कराची और लाहौर में 7 टी20 मैच खेले जाएंगे. सीरीज के शुरुआती 4 मुकाबले कराची में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी तीन मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे.
'पिंडली की चोट से जूझ रहे जोस बटलर'
दौरे का अभी आगाज भी नहीं हुआ है, मगर इससे ठीक पहले ही इंग्लैंड के लिए कप्तान के बाहर होने वाली बुरी खबर सामने आ गई है. दरअसल, जोस बटलर को इस समय पिंडली में चोट की शिकायत है, जिससे पह उबर रहे हैं, ऐसे में वह दौरे से बाहर हो सकते हैं. वैसे सूत्रों का कहना है कि बटलर दौरे के आखिरी एक या दो मैच खेल सकते हैं. मगर अभी इसकी पुष्टि नहीं है.
'इंग्लैंड टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात'
जोस बटलर होने के साथ ही स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को टीम की कमान सौंप दी गई है. मोईन ही सीरीज में कप्तानी करते नजर आएंगे. मंगलवार को होने वाले सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले मोईन अली ने कहा, 'दुनिया में कहीं भी किसी भी मैच में इंग्लैंड टीम की कप्तानी करना बड़े सम्मान की बात है.' बटलर टीम के साथ हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









