
Pakistan visas for World Cup 2023: पाकिस्तान को मिला वर्ल्ड कप के लिए वीजा... इस दिन भारत पहुंचेगी बाबर की टीम
AajTak
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप के लिए बुधवार (27 सितंबर) को हैदराबाद पहुंचना है. टीम को भारत आने में अब 2 ही दिन बचे हैं. इससे पहले ही टीम को सोमवार को वीजा मिल गया है.
Pakistan visas for World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत दौरे पर आना है. इसके लेकर बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम को भारत सरकार से वीजा मिल गया है. पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान को भी वीजा मिल गया है.
बता दें कि पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप के लिए बुधवार (27 सितंबर) को हैदराबाद पहुंचना है. टीम को भारत आने में अब 2 ही दिन बचे हैं. इससे पहले ही टीम को सोमवार को वीजा मिल गया है. ऐसे में पाकिस्तान टीम के लिए यह अच्छी खबर रही है.
पीसीबी ने की थी आईसीसी से शिकायत
दरअसल, वीजा मिलने में हो रही देरी के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) काफी नाराज नजर आ रहा था. उसने वीजा मिलने में हो रही देरी को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को खरी खोटी सुनाई थी और शिकायत भी की थी. पीसीबी ने आईसीसी से कहा था कि वीजा में देरी से पाकिस्तान टीम की तैयारियों पर असर पड़ सकता है.
शुक्रवार को हैदराबाद में होगा प्रैक्टिस मैच
बता दें कि पाकिस्तान को बुधवार को हैदराबाद पहुंचना है, जहां उसे अपना पहला प्रैक्टिस मैच शुक्रवार (29 सितंबर) को खेलना है. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ हैदराबाद में ही खेलना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









