
Pakistan Team World Cup 2023: वर्ल्ड कप के बीच मुश्किल में पाकिस्तानी टीम... इस कारण ज्यादातर खिलाड़ी पड़े बीमार!
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेल रही पाकिस्तानी टीम को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट में अपना चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 अक्टूबर को खेलना है. मगर उससे पहले टीम के ज्यादातर प्लेयर बीमार हो गए हैं.
Pakistan Team World Cup 2023: भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेल रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. टीम मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी टीम के कैम्प पर वायरल इन्फेक्शन का हमला हुआ है.
सूत्रों के मुताबिक, इस वायरल इन्फेक्शन के कारण पाकिस्तान टीम के ज्यादातर खिलाड़ी बीमार हो गए हैं. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत मिली और भारत के खिलाफ मुकाबले में हार मिली थी.
टीम को अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलना है
अब पाकिस्तान टीम को अपना चौथा और अहम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबला 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाना है. मगर उससे पहले ज्यादातर खिलाड़ियों का बीमार होना टीम के लिए बेहद बुरी खबर है.
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम बेंगलुरु पहुंच गई है. सूत्रों की मानें तो इसी दौरान ज्यादातर पाकिस्तानी खिलाड़ी वायरल इन्फेक्शन के कारण बीमार हो गए हैं. मगर टीम के लिए एक अच्छी बात यह रही कि ज्यादातर प्लेयर इन्फेक्शन की चपेट में आकर ठीक भी हो चुके हैं. अभी 3 खिलाड़ी बीमार हैं.
स्टार प्लेयर अब्दुल्ला शफीक, शाहीन शाह आफरीदी और उसामा मीर ने बुखार की शिकायत की है. पाकिस्तानी टीम को मंगलवार (17 अक्टूबर) शाम को अपना प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही फिर से लागू कर दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








