
Pakistan Team, T20 World Cup 2024: 'बाबर ने लोगों को बेवकूफ बनाया', भारत से हार के बाद पाकिस्तान टीम में बवाल, भड़का ये क्रिकेटर
AajTak
पाकिस्तान टीम को यूएसए और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कप्तान बाबर आजम को आड़े हाथों लिया है. शहजाद ने यहां तक कहा कि बाबर ने लोगों को बेवकूफ बनाया है और अपने दोस्तों के साथ मिलकर टीम बनाई है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पाकिस्तान को पहले संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने सुपर ओवर में हरा दिया था. फिर उसे भारतीय टीम के खिलाफ भी 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान टीम पर अब सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
पाकिस्तान टीम की हो रही आलोचना
खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी टीम की जमकर आलोचना हो रही है. अब क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पाकिस्तान टीम और कप्तान बाबर आजम को आड़े हाथों लिया है. शहजाद ने यहां तक कहा कि बाबर ने लोगों को बेवकूफ बनाया है और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर टीम बनाई है.
अहमद शहजाद ने एक टीवी शो में कहा, "जब से बाबर आजम कप्तान हैं, हम बहुत औसत दर्जे की टीमों से हार रहे हैं. माफ करें, इस शब्द का मैंने प्रयोग किया. जिस तरह की प्रगति हो रही थी, ये चीजें निश्चित थीं और किसी दिन ऐसा ही होना था. शहजाद ने भारत के खिलाफ हार के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जिम्मेदार ठहराया.
अहमद शहजाद कहते हैं, 'ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछले 4-5 सालों से टीम की देखभाल कर रहे हैं, जो सभी फैसले लेते हैं. तो क्या यह उनका कर्तव्य नहीं था कि वे सुनिश्चित कर सकें कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में 120 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए जीत हासिल कर पाए?'
🚨 AHMAD SHAHZAD bashes Babar Azam and Rizwan on YT channel! #T20WorldCup pic.twitter.com/yuM2png7be

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









