
Pakistan Team, T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम नहीं जीत सकती टी20 वर्ल्ड कप, भारत के ग्रुप से है खास कनेक्शन!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम को पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें तो ग्रुप मुकाबले में भारत का सामना करने वाली टीम कभी खिताब नहीं जीत पाई.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. वहीं हार्दिक पंड्या के कंधों पर उप-कप्तानी की जिम्मेदारी होगी. आगामी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है.
... तो पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल!
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें तो ग्रुप मुकाबले में भारत का सामना करने वाली टीम कभी खिताब नहीं जीत पाई. साल 2007 से हमने सभी टूर्नामेंट के आंकड़ों को खंगाला, जिसमें यह ट्रेंड उभरकर आया. इस बार भी अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो पाकिस्तान टीम खिताब नहीं जीत पाएगी.
2007 का टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीकी धरती पर खेला गया था. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम उस टूर्नामेंट में चैम्पियन बनकर उभरी थी. ग्रुप स्टेज में भारत ने स्कॉटलैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से मुकाबला खेला. फिर सेमीफाइनल में उसने ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया था.
2009 में टी20 वर्ल्ड कप इंग्लिश धरती पर आयोजित हुआ. भारत ने तब बांग्लादेश, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले. हालांकि टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी. पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर उस टूर्नामेंट का खिताब जीता था. ग्रुप चरण में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने ही भारत का सामना नहीं किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









