
Pakistan team T20 Asia Cup: एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, ये स्टार प्लेयर बाहर
AajTak
एशिया कप का आगाज इसी महीने 27 अगस्त से शुरू होगा. एशिया कप इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है. यहां पर पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा. जबकि रविवार (28 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, यह मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा...
Pakistan team T20 Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसी महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. साथ ही पीसीबी ने एशिया कप से ठीक पहले होने वाले नीदरलैंड दौरे के लिए भी टीम का ऐलान किया है.
दोनों ही टूर्नामेंट में बाबर आजम ही कप्तान रहेंगे. तेज गेंदबाज हसन अली को दोनों ही टूर्नामेंट के लिए टीम में नहीं चुना गया है. हसन अली इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे थे. उन्हें बाहर रखने का फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है.
नीदरलैंड दौरे की टीम से 5 प्लेयर एशिया कप नहीं खेलेंगे
पाकिस्तान को नीदरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. इस सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई है, जिसमें से पांच को एशिया कप से बाहर किया गया है. नीदरलैंड दौरे पर जाने वाले यह पांच प्लेयर अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली और जाहिद महमूद हैं.
इनको एशिया कप के लिए नहीं चुना गया है. इनकी जगह एशिया कप की टीम में आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद और उस्मान कादिर को मौका मिला है.
🇵🇰✈️ 🚨 Pakistan's squads for Netherlands ODIs and ACC T20 Asia Cup 🚨 Read more: https://t.co/CsUoxtXc1H#NEDvPAK | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/4be4emR8Sy

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









