
Pakistan Team ODI World Cup: पाकिस्तान को सता रही है खिलाड़ियों के मेंटल हेल्थ की चिंता, टीम के साथ मनोचिकित्सक भी आ सकता है इंडिया!
AajTak
वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक खेला जाना है. इस वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं. पीसीबी इस वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम के साथ एक मनोचिकित्सक को भारत भेजने पर विचार कर रहा है.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने में अब लगभग दो महीने बचे हैं. अबकी बार वर्ल्ड कप भारतीय जमीन पर 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं. वनडे वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है.
टीम के साथ भारत आ सकता है मनोचिकित्सक
उधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस वर्ल्ड कप के लिए बाबर आजम की टीम के साथ एक मनोचिकित्सक (Psychologist) को भारत भेजने पर विचार कर रहा है, ताकि उसके खिलाड़ी दबाव से निपट सकें. इस संबंध में अंतिम फैसला पीसीबी के कार्यकारी अध्यक्ष जाका अशरफ की कप्तान बाबर आजम से मुलाकात के बाद ही लिया जाएगा. बाबर फिलहाल लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में कोलंबो स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं.
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, 'जाका अशरफ का मानना है कि खिलाड़ियों के साथ एक मनोचिकित्सक होना मददगार होगा. खासकर जब वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हों या भारत दौरे पर बाहरी दबाव महसूस कर रहे हों. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए एक मनोचिकित्सक की उपस्थिति फायदेमंद होगी क्योंकि टीम 2016 के बाद पहली बार भारत का दौरा करने जा रही है.
अधिकारी ने कहा, 'जाका अशरफ जब पिछली बार (पीसीबी के) अध्यक्ष थे, तो उन्होंने खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए जाने-माने मनोवैज्ञानिक मकबूल बाबरी को बुलाया था. बाबरी 2012-13 के दौरे में टीम के साथ भारत गए थे. पीसीबी के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए 2011 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा से पहले भी खेल मनोचिकित्सक के साथ एक सत्र का आयोजन किया गया था. पाकिस्तान विश्व कप 2023 के अपने मैच हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद में खेलेगा.
शहबाज शरीफ ने गठित की थी समिति

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








