
Pakistan team in T20 World Cup 2024: 'कुदरत का निजाम' ही कराएगा पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर! जानिए पूरा गणित
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं. अब उनके सामने ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. लगता है कि उसे अब 'कुदरत का निजाम' भी नहीं बचा पाएगा. आइए जानते हैं कि पाकिस्तान टीम के सुपर-8 में क्वालिफाई करने का पूरा समीकरण...
Pakistan team in T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम की हालत खराब नजर आ रही है. बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं. अब उनके सामने सुपर-8 में क्वालिफाई करने की चुनौती है.
पाकिस्तान के सामने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. लगता है कि उसे अब 'कुदरत का निजाम' भी नहीं बचा पाएगा. पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका (USA) ने सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी.
इसके बाद दूसरा मुकाबला भारत के खिलाफ 9 जून को हुआ, जिसमें पाकिस्तान टीम 120 रनों का टारगेट भी चेज नहीं कर सकी और 6 रनों से हार गई. अब पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए 'कुदरत के निजाम' पर निर्भर रहना होगा. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला...
पाकिस्तान टीम के क्वालिफाई का समीकरण
दरअसल, पाकिस्तान टीम को अब ग्रुप स्टेज में अपने आखिरी 2 मुकाबले खेलने हैं. अगला मैच कनाडा के खिलाफ आज (11 जून) न्यूयॉर्क में ही खेला जाएगा. इसके बाद आखिरी मैच आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को होगा. पाकिस्तान को यह दोनों ही मैच हर हाल में जीतने होंगे.
यदि इन दोनों में से कोई एक भी मुकाबला बारिश से धुलता है या अन्य किसी कारण से रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान का वर्ल्ड कप से पत्ता कट जाएगा. यानी पाकिस्तान टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी. ऐसी स्थिति में भारतीय टीम और अमेरिका क्वालिफाई कर लेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









