
Pakistan Team Babar Azam: 'बाबर आजम की कप्तानी जीरो, विराट कोहली से तुलना बंद कर दें', अंग्रेजों से हार के बाद भड़के पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज
AajTak
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. इसके बाद से ही पाकिस्तान टीम और उनके कप्तान बाबर आजम की जमकर आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया भी भड़के और उन्होंने बाबर को जमकर खरी खोटी सुनाई...
Pakistan Team Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनके कप्तान बाबर आजम की इन दिनों हर जगह जमकर आलोचना हो रही है. खासकर अपने देश में फैन्स के साथ दिग्गजों ने भी पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन की जमकर आलोचना की है. हाल ही में इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है.
पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब उसे अपने ही घर में टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश से हार झेलनी पड़ी है. इसी कड़ी में पूर्व पाकिस्तान स्टार स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी पाकिस्तान टीम और बाबर आजम की कप्तानी की जमकर आलोचना की है.
कोहली-रोहित के बराबर यहां कोई नहीं
दानिश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि बाबर आजम कप्तानी के लायक ही नहीं है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में. वह कप्तानी में जीरो है. उसे इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से सीखना चाहिए थे. विराट कोहली से भी तुलना बंद कर देना चाहिए. पाकिस्तान टीम में ऐसा कोई भी नहीं है, जिसकी तुलना कोहली या रोहित शर्मा से की जा सके.
बाबर कप्तानी के लायक नहीं है
दानिश कनेरिया ने कहा, 'बाबर आजम की कप्तानी जीरो है. वह कप्तान के लायक ही नहीं है. उससे कप्तानी नहीं होती. टेस्ट क्रिकेट में तो बिल्कुल ही नहीं होती. उसके पास अच्छा मौका था. ब्रैंडन मैक्कुलम आया था. बेन स्टोक्स ने तीन मैचों में कप्तानी की है. सीख ले उससे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








