
Pakistan T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की जीत का जश्न, लाइव टीवी पर चश्मा लगाकर नाचे शोएब मलिक-वकार युनूस, Video
AajTak
पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही पाकिस्तानी टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है. इस जीत के बाद पाकिस्तान में जश्न का माहौल है.
Pakistan T20 World Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है. पाकिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट की शुरुआत बेहतर नहीं हुई थी, लेकिन अंत आते-आते पाकिस्तान ने रफ्तार पकड़ी और अब वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. सेमीफाइनल में जीत पर पाकिस्तान में जश्न का माहौल है, जिसका नज़ारा पाकिस्तान के टीवी चैनल्स पर देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान ने जब न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 7 विकेट से हराया तो पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक, वकार युनूस, वसीम अकरम और मिस्बाह उल हक ने लाइव टीवी पर जमकर डांस किया. पाकिस्तान के ए स्पोर्ट्स चैनल पर सभी बतौर एक्सपर्ट्स शामिल हुए थे, जब मैच खत्म हुआ तो यहां पर हर किसी ने जमकर भांगड़ा किया.
- Excitement level at #ThePavilion and every Pakistani right now!!!@wasimakramlive @waqyounis99 @realshoaibmalik @captainmisbahpk@falamb3 @asportstvpk #PakvsNz #Cricket #PakistanZindabad pic.twitter.com/JIHRoXZPkT
Mood : pic.twitter.com/vQ3WYq6vDp
शोएब मलिक, वकार युनूस का डांस करते हुए वीडियो तो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. साथ ही पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर भी बाबर आजम और उनकी आर्मी की जमकर तारीफ की जा रही है.सेमीफाइनल में छा गया पाकिस्तान... बता दें कि पाकिस्तान ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां पर 152 रनों का स्कोर बनाया था, जवाब में पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में जाकर सिर्फ 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 53 और मोहम्मद रिजवान ने 57 रनों की पारी खेली. दोनों ही इस वर्ल्ड कप में अबतक फेल साबित हो रहे थे, लेकिन इस बार दोनों ने ऐसा कमाल किया कि अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया.
• बनाम भारत- 4 विकेट से हार • बनाम जिम्बाब्वे- 1 रन से हार • बनाम नीदरलैंड्स- 6 विकेट से जीत • बनाम साउथ अफ्रीका- 33 रनों से जीत • बनाम बांग्लादेश- 5 विकेट से जीत • बनाम न्यूजीलैंड- 7 विकेट से जीत (सेमीफाइनल) • फाइनल- 13 नवंबर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









