
Pakistan Semi Final Scenario T20 World Cup: पाकिस्तान अब भी पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, 'दवा' के साथ दुआ की भी जरूरत, जानें पूरा समीकरण
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हरा दिया है. पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत की जीत जरूरी थी. मगर टीम इंडिया के हारने के बाद भी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि किस तरह होगा ग्रुप-2 का समीकरण...
Pakistan Semi Final Scenario T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम की हालत बेहद खराब है. सुपर-12 के ग्रुप-2 में शामिल पाकिस्तान टीम ने अब तक तीन में से सिर्फ एक ही मैच जीता है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को पूरी तरह से टीम इंडिया पर निर्भर थी.
रविवार को यदि भारतीय टीम अपने मैच में साउथ अफ्रीका को हरा देती, तो पाकिस्तान की उम्मीदें मजबूत हो सकती थीं. मगर टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी. ऐसे में पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें थोड़ी कमजोर हो गई हैं. अब पाकिस्तान टीम का सेमीफाइनल समीकरण बदल गया है. उसे अब दवा के साथ दुआ की भी जरूरत पड़ेगी.
इस बड़े उलटफेर की जरूरत है पाकिस्तान टीम को
इसका मतलब है कि पाकिस्तान को अपने बाकी बचे दोनों मैच तो जीतने ही होंगे, साथ ही साथ अब टीम इंडिया के अलावा नीदरलैंड के भरोसे भी बैठना पड़ेगा. साउथ अफ्रीका से हारने के बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण काफी सारे हो गए हैं. इनमें जो सबसे मजबूत है, वह यही है कि खुद पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम को भी अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. साथ ही दुआ करनी होगी की नीदरलैंड उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को शिकस्त दे.
पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








