
Pakistan Parchi Player: पर्ची प्लेयर्स पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद, कहा- ऐसे खिलाड़ियों को कभी भी...
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां ट्राई सीरीज खेल रही है. पाकिस्तान टीम ने मंगलवार को अपना तीसरा मैच खेला, जिसमें न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद पर्ची प्लेयर को लेकर भड़क गए. उन्होंने तो खुलेआम इनका विरोध भी किया है.
Pakistan Parchi Player: टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज खेल रही पाकिस्तान टीम के साथ लगातार 'पर्ची प्लेयर' विवाद जुड़ता ही जा रहा है. पिछले ही हफ्ते अपने ही देश के लाहौर स्टेडियम में दर्शकों ने 'पर्ची-पर्ची' के नारे लगाए थे. अब पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद भी पर्ची प्लेयर को लेकर भड़क गए हैं. उन्होंने तो खुलेआम इनका विरोध भी किया है.
दरअसल, ट्राई सीरीज में पाकिस्तान टीम ने मंगलवार (11 अक्टूबर) को अपना तीसरा मैच खेला, जिसमें न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच के बाद तनवीर अहमद ने एक वीडियो शेयर किया और पर्ची प्लेयर शब्द का जिक्र करते हुए जमकर अपनी भड़ास निकाली. बता दें कि सिफारिश से टीम में आने वाले खिलाड़ी को पाकिस्तान में पर्ची प्लेयर कहते हैं.
'शतक बना देंगे तब भी पर्ची प्लेयर को सपोर्ट नहीं करूंगा'
तनवीर ने कहा, 'लोग कहते हैं कि ये पाकिस्तान टीम के पीछे पड़ा रहता है, तो मैं पड़ा रहूंगा. मैं कभी भी इन लोगों को सपोर्ट नहीं करूंगा. ये 15-20 मैचों में एक शतक भी बना देंगे, तब भी कभी इन्हें सपोर्ट नहीं करूंगा. क्योंकि इन्होंने कभी भी मेहनत नहीं की है. ये पर्ची और डंडों से आए हैं. जब मेहनत करने वाला प्लेयर आएगा पाकिस्तान टीम में, तो मैं कभी भी उसके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगा.'
तनवीर ने कहा, 'मैं खुद मेहनत करके आया हूं. मुझे पता है जब लड़का मेहनत करके पाकिस्तान टीम में आता है, तो उसके अंदर क्या फीलिंग होती है. जब प्लेयर अपने को धूप और गर्मी में जलाकर आता है, फिर उसको पता होता है. ये तो बगैर जले हुए हैं. इनको तो दो मैच खेलकर पाकिस्तान टीम में वापस ले आते हैं.' बता दें कि तनवीर ने 5 टेस्ट में 17 विकेट और दो वनडे मुकाबलों में 2 विकेट लिए हैं. उन्होंने एक टी20 मैच में एक विकेट लिया है.
Tukkey Main runs karney walon ko kabhi bhi support nahi karon ga🤫 pic.twitter.com/XPQpCGpDAC

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








