
Pakistan ODI Squad: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, ये स्टार प्लेयर हुआ बाहर
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है. 16 सदस्यीय टीम में हारिस सोहेल और फखर जमां की वापसी हुई है. वहीं तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है. टीम की कप्तानी बाबर आजम के कंधों पर है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. मध्यक्रम के बल्लेबाज हारिस सोहेल और सलामी बल्लेबाज फखर जमां की टीम में वापसी हुई है. 16 सदस्यीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों तैय्यब ताहिर, उस्मा मीर और कामरान गुलाम को भी जगह दी गई है.
शादाब खान चोट के चलते टीम से बाहर
खास बात यह है कि उप-कप्तान शादाब खान को टीम में शामिल नहीं किया गया है. शादाब को बिग बैश लीग के दौरान उंगली में चोट लग गई थी जिसके चलते उन्हें बाहर होना पड़ा है. स्कैन से पता चला कि उनकी अंगूठे के बाद वाली उंगली में फ्रैक्चर है, जिसके चलते उन्हें तीन सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है.
चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी ने कहा, 'पिछले साल हमारे पास सीमित वनडे क्रिकेट था और इस साल हम एशिया कप में भाग लेने से पहले 11 एकदिवसीय मैच खेलेंगे. इसके बाद विश्व कप होगा. ऐसे में हमारा लक्ष्य इन 11 एकदिवसीय मैचों का अधिकतम उपयोग करना है ताकि लगातार प्रदर्शन करने वालों को अवसर प्रदान किया जा सके. इससे हम दो महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के लिए सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध खिलाड़ियों का चयन कर पाएंगे.'
🚨 Pakistan squad for the three-match ODI series against New Zealand 🚨#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai pic.twitter.com/XIULDIB8A0
ताहिर ने किया है शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









