
Pakistan IPL 2023: 'पाकिस्तान दौरा या IPL...', इस देश के खिलाड़ियों को खेलने से पहले मिलेगा ऑप्शन
AajTak
न्यूजीलैंड को साल 2023 में पाकिस्तान का दौरा करना है. लेकिन बोर्ड ने एक फैसला किया है कि खिलाड़ियों को यहां पर ऑप्शन दिया जाएगा, क्योंकि यह दौरा आईपीएल 2023 के वक्त हो रहा है. ऐसे में अगर खिलाड़ी आईपीएल को चुनते हैं तो उन्हें दौरे से हटने का मौका दिया जाएगा.
सभी टीमें इस वक्त टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी हैं. कुछ ही दिनों में ऑस्ट्रेलिया में यह टूर्नामेंट शुरू होने वाला है, इस बीच अगले साल का प्रोग्राम भी तय है और उस हिसाब से सभी बोर्ड अपनी तैयारियों में जुटे हैं. न्यूजीलैंड को साल 2023 में पाकिस्तान का दौरा करना है, लेकिन अब इस दौरे में ट्विस्ट आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को ऑप्शन दिया है कि वह पाकिस्तान के दौरे या फिर इंडियन प्रीमियर लीग-2023 में से किसी एक को चुन सकेंगे. क्योंकि दोनों सीरीज़ एक ही वक्त पर हो सकते हैं, ऐसे में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस ऑप्शनल रखने का फैसला किया है. साल 2023 में न्यूजीलैंड की टीम को 13 अप्रैल से 7 मई के बीच पाकिस्तान का दौरा करना है, यहां पर कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में मैच खेले जाने हैं. जिसमें टेस्ट, टी-20 और वनडे के मुकाबले जारी हैं. अप्रैल-मई के महीने में ही आईपीएल भी होता है, ऐसे में यह सामान होना लाजिमी है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष डेविड व्हाइट का कहना है कि हमें उम्मीद है कि हमारी पूरी ताकतवर टीम ही पाकिस्तान का दौरा करेगी. लेकिन खिलाड़ियों का फैसला ही आखिरी होगा कि वह पाकिस्तान दौरे और आईपीएल 2023 में से क्या चुनते हैं. आपको बता दें कि पाकिस्तान में अक्सर सुरक्षा का मसला रहता है, इसी वजह से लंबे वक्त से यहां पर इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं हुआ था. हाल ही में कई टीमों ने यहां पर दौरा करना शुरू किया था, ऐसे में अब चीज़ें पटरी पर आने लगी हैं. लेकिन अभी भी पूरी तरह से सभी टीमें यहां का दौरा नहीं कर रही हैं. न्यूजीलैंड को साल 2021 में भी पाकिस्तान का दौरा करना था, जहां उसे वनडे सीरीज खेलनी थी. लेकिन ऐन मौके पर न्यूजीलैंड ने दौरा रद्द करने का फैसला किया था. अभी पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में ही है और वहां ट्राई-सीरीज़ खेल रही है. दोनों टीमें इसके बाद टी-20 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








