
Pakistan Cricket Team in Australia: बाबर आजम हो या मोहम्मद रिजवान... सभी बने मजदूर? पाकिस्तान लगातार ऐसे करवा रहा अपनी बेइज्जती
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद से ही पाकिस्तानी टीम काफी ट्रेंड में बनी हुई है. इसका कारण कोई उसकी बड़ी उपलब्धि नहीं बल्कि उसकी लगातार हो रही बेइज्जती है. कड़वी यादों को भुलाकर पाकिस्तान टीम अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची है और यहां भी पहुंचते ही फिर फजीहत हो गई. आइए जानते हैं इसका सबसे बड़ा कारण क्या है और कौन है इनका जिम्मेदार...
Pakistan Cricket Team in Australia: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों काफी ट्रेंड में बनी हुई है. इसका कारण कोई उसकी बड़ी उपलब्धि नहीं बल्कि उसकी लगातार हो रही बेइज्जती है. आज हम इसी पर पूरी बात करेंगे और यह भी बताएंगे कि जब कोई टीम किसी दौरे पर जाती है तो उसका खर्चा कौन उठाता है. इसी से पता चलेगा कि आखिर क्यों इस बेइज्जती का कारण खुद पाकिस्तान है.
दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान टीम बाबर आजम की कप्तानी में भारत दौरे पर आई थी और यहां वनडे वर्ल्ड कप में उसका बुरा हाल हुआ था. टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इस वर्ल्ड कप के दौरान भी पाकिस्तान टीम की जमकर फजीहत हुई थी. काफी ज्यादा बेइज्जती झेलने के बाद पाकिस्तान टीम में बवाल मच गया और बाबर आजम को कप्तानी से तक इस्तीफा देने पड़ गया. फिर शान मसूद को टेस्ट और तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को टी20 टीम की कमान सौंपी गई.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खुद कर दी टीम की फजीहत
इसके बाद पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी फजीहत तब हुई जब उनके ही स्टार प्लेयर हारिस रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार कर दिया. जबकि पीसीबी अधिकारी उन्हें मनाते रहे. इसके बाद काफी घमासान देखने को मिला और पाकिस्तान टीम के क्रिकेट डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने चौंकाने वाला खुलासा किया.
हफीज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 34 साल के स्पिन ऑलराउंडर इमाद वसीम और 31 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान टीम के लिए खेलने से मना कर दिया है. हफीज ने बताया कि इमाद ने 2 दिन में जवाब देने के लिए कहा था, लेकिन उसने संन्यास का ऐलान ही कर दिया. जबकि आमिर ने संन्यास तोड़ने से मना कर दिया.
अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी हो रही टीम की बेइज्जती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









