
Pakistan Cricket Team Hotel Fire: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के होटल में भयंकर आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, खतरे में चैम्पियंस ट्रॉफी!
AajTak
Pakistan Cricket Team Hotel Fire: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घमासान चल रहा है. इससे पहले ही पाकिस्तान में एक बड़ा हादसा हो गया है. पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम जिस होटल में ठहरी हुई थी, उसमें भयंकर आग लग गई. इस हादसे में खिलाड़ी बाल-बाल बची हैं.
Pakistan Cricket Team Hotel Fire: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घमासान चल रहा है. इससे पहले ही पाकिस्तान में एक बड़ा हादसा हो गया है. पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम जिस होटल में ठहरी हुई थी, उसमें भयंकर आग लग गई. इस हादसे में खिलाड़ी बाल-बाल बची हैं.
इस बड़े हादसे ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और उनकी सरकार की तैयारियों की पोल खोल दी है. ऐसे में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के पाकिस्तान में होने की संभावना कम हो सकती है. यानी पाकिस्तान की मेजबानी खतरे में आ सकती है.
पांच टीमों के लिए बुक किया था होटल
दरअसल, कराची में नेशनल महिला वनडे चैम्पियनशिप 2024-25 चल रहा था. इसी को लेकर टीमें होटल में ठहरी हुई थीं. इसी दौरान यहां होटल में भयंकर आग लग गई. हादसे के समय 5 महिला क्रिकेटर होटल में ही थीं. उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया.
हादसे के बाद PCB ने टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया है. पाकिस्तानी बोर्ड ने 5 टीम और अधिकारियों के लिए होटल बुक किया था. सूत्रों की मानें तो 4 टीमें पांचवें राउंड के मुकाबले खेलने के लिए गई हुई थीं. जबकि 5 खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी क्रिकेटर और अधिकारी होटल में नहीं थे. वो नेट प्रैक्टिस के लिए नेशनल स्टेडियम में थे.
खिलाड़ियों का कुछ सामान खत्म हो गया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









