
Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान टीम सेलेक्शन में 'सिफारिश' पर सख्त कदम, अध्यक्ष नजम सेठी ने दे डाली वॉर्निंग
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष नजम सेठी ने सिफारिश को लेकर सख्त कदम उठाया है. इसी के साथ उन्होंने कहीं ना कहीं यह तो मान ही लिया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सेलेक्शन के लिए सिफारिश चलती है. लोगों की जॉब के लिए भी सिफारिश होती है. तभी नजम सेठी को यह कदम उठाना पड़ा और वॉर्निंग देनी पड़ी है.
Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सेलेक्शन के लिए खिलाड़ियों की सिफारिश को लेकर कई बार खबरें सामने आई हैं. ऐसा कई बार हुआ है, जब कुछ खिलाड़ियों के सेलेक्शन पर भी उंगलियां उठी हैं. स्टेडियम में भी कई बार फैन्स ने कुछ सिफारिशी प्लेयर्स को देखकर उन्हें 'पर्ची-पर्ची' कहकर चिढ़ाया है. पर्ची प्लेयर का मतलब सिफारिशी प्लेयर ही होता है.
अब इसी सिफारिश को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष नजम सेठी ने सख्त कदम उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लोगों को वॉर्निंग दी है कि किसी भी प्लेयर या व्यक्ति की जॉब के लिए सिफारिश ना करें. यानी अब पीसीबी में सिफारिश मान्य नहीं होगी.
PSL मैचों के फ्री टिकट या पास भी नहीं मिलेंगे
नजम सेठी ने दो ट्वीट किए. इनमें कहीं ना कहीं उन्होंने यह तो मान ही लिया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सेलेक्शन के लिए सिफारिश चलती है. लोगों की जॉब के लिए भी सिफारिश होती है. तभी नजम सेठी को यह कदम उठाना पड़ा और वॉर्निंग देनी पड़ी है. नजम सेठी ने साथ ही कहा है कि अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी मैचों के पास किसी को भी फ्री में नहीं दिए जाएंगे.
पीसीबी के अध्यक्ष ने पहला ट्वीट किया, जिसमें स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि कोई भी करीबी दोस्त हो या रिश्तेदार, किसी को भी पीएसएल मैचों के फ्री पास नहीं मिलेंगे. नजम सेठी ने फ्री पास नहीं बांटने का कारण भी बताया है. उन्होंने कहा है कि नेशनल असेंबली की तरफ से फ्री पास की परंपरा से बचने के लिए हिदायत दी गई है.
2) I am also requesting friends and high-ups not to do sifarish for selection of any player or coach, etc, or to give employment or facilitation to any undeserving person. PCB competes with top professional organisations in the world and cannot afford to be inefficient.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









