
Pakistan Cricket: T20 वर्ल्ड कप के बाद 'सुपर फॉर्म' में पाकिस्तान टीम, वेस्टइंडीज को हरा रच दिया इतिहास
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने घरेलू टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को शिकस्त दी है. 3 मैच की सीरीज में उसने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इसी के साथ पाकिस्तान टीम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 19 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है. उसने इस साल कुल 28 मैच खेले...
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस साल सुपर फॉर्म में नजर आ रही है. पहले उसने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को शिकस्त दी. इसके बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई. हालांकि टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी. अब टूर्नामेंट के बाद घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज को भी टी-20 सीरीज में शिकस्त दी है. इसी के साथ एक और इतिहास भी रच दिया है. ABSOLUTELY SENSATIONAL! Our fielders especially @AasifAli2018 @FakharZamanLive and @HarisRauf14 delivered a catching masterclass in the second T20I, which one of these three catches is your favourite? #PAKvWI #HumTouKhelainGey pic.twitter.com/Ifdp7uzAsp

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









