
Pakistan Cricket in Crisis: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान का बुरा हाल... सीरीज बीच में छोड़कर घर लौटेगी श्रीलंका टीम
AajTak
पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल और वेन्यू को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं हो पाया है. मगर इससे पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट को एक तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका की ए टीम अब वापस अपने देश लौट रही है. उसने पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज को बीच में ही छोड़ दिया है.
Pakistan Cricket in Crisis: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 होनी है. इसको लेकर जमकर घमासान चल रही है. मगर इससे पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट का बुरा हाल होता दिख रहा है. इसकी वजह इस्लामाबाद में चल रहा राजनीतिक विरोध प्रदर्शन है. इसका असर सीधे तौर पर खेलों पर पड़ता दिख रहा है.
इस विरोध के कारण ही श्रीलंका की ए टीम अब वापस अपने देश लौट रही है. उसने पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज को बीच में ही छोड़ दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार (26 नवंबर) बताया कि उसने इस बारे में श्रीलंकाई बोर्ड से बातचीत की है.
पिछला मैच पाकिस्तानी टीम जीती थी
इसके बाद ही PCB ने पाकिस्तान शाहीन्स और श्रीलंका ए के बीच होने वाले आखिरी दो 50 ओवर के मैचों को स्थगित कर दिया है. रद्द किए गए मैच बुधवार और शुक्रवार को रावलपिंडी में खेले जाने थे. विरोध प्रदर्शन को लेकर पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि माहौल को शांत करने के लिए सेना को बुलाया गया है.
पाकिस्तान शाहीन्स और श्रीलंका ए टीमों के बीच पिछला मुकाबला सोमवार को ही इस्लामाबाद में हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने श्रीलंका ए को 108 रनों से हरा दिया था. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज के आखिरी दो मैच होने बाकी थे. PCB ने कहा कि सीरीज के बाकी मैच के लिए नया शेड्यूल तैयार होगा, जिसके लिए दोनों बोर्ड मिलकर काम करेंगे.
इमरान की रिहाई को लेकर हो रहा विरोध

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









