
Pakistan Cricket Board: वर्ल्ड कप से पहले शहबाज शरीफ का बड़ा फैसला, जाका अशरफ को सौंपी ये जिम्मेदारी
AajTak
वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. इस वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी हलचल देखने को मिली है. पाकिस्तान सरकार ने जाका अशरफ की अध्यक्षता में अगले चार महीने के लिये 10 सदस्यीय नई पीसीबी प्रबंधन समिति का गठन किया है.
ओडीआई क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं. अबकी बार वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. आईसीसी ने पिछले महीने वर्ल्ड कप का शेड्यूल भी जारी कर दिया था. भारत पहली बार वर्ल्ड कप
इस वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी हलचल देखने को मिली है. पाकिस्तान सरकार ने जाका अशरफ की अध्यक्षता में अगले चार महीने के लिये 10 सदस्यीय नई पीसीबी प्रबंधन समिति का गठन किया है. जाका को चार महीने के लिए यह जिम्मेदारी मिली है. समिति की पहली बैठक लाहौर में बृहस्पतिवार (6 जुलाई) को होगी, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.
10 सदस्यीय प्रबंधन समिति में जाका अशरफ के अलावा कलीम उल्लाह खान, अशफाक अख्तर, मुसादिक इस्लाम, अजमत परवेज, जहीर अब्बास, खुर्रम सूमरो, ख्वाजा नदीम, मुस्तफा रामदे और जुल्फिकार मलिक शामिल हैं. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जाका अशरफ को बड़े फैसले लेने से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का अप्रूवल लेना होगा.
विंडीज टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान... हार्दिक होंगे कप्तान, यशस्वी-तिलक को मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद पर अशरफ का काबिज होना तय था, लेकिन पीसीबी ने देश भर की कई अदालतों में चुनौती मिलने के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित कर दिया. सरकार ने पीसीबी चुनाव आयुक्त अहमद शहजाद फारूक राणा को हटा दिया है. राणा की जगह सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद इकबाल खाकवानी को पीसीबी चुनाव आयुक्त नियुक्त किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









